NTA : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल कर रहा है। नीट यूजी रिएग्जाम 2026 रविवार को होनी है उससे परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केन्द्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है। एनटीए ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है। सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी। एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर ब्ब्ज्ट निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी।
नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धाबी
नीट परीक्षा को लेकर कई जगह से स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर बदलने की शिकायत मिल रही हैं। नागपुर के अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को जारी एडमिट कार्ड में नागपुर की जगह अबू धाबी का सेंटर मिल गया।
अबू धाबी का सेंटर मिलने पर छात्र और अभिभावक हैरान
नागपुर, महाराष्ट्र से नीट की तैयारी कर रहे अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब के परिवार का दावा है कि 21 जून को होने वाली नीट यूजी की दोबारा परीक्षा के लिए उन्हें अबू धाबी का एक स्कूल परीक्षा केंद्र के तौर पर आवंटित किया गया। उनके पिता मोहम्मद तालिब ने कहा, …कल शाम 4 बजे जब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया गया, तो हमने देखा कि सेंटर अबू धाबी का एक स्कूल है। हम हैरान रह गए क्योंकि हमने ऐसा कोई ऑप्शन नहीं चुना था। हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें मेल भेजने के लिए कहा। जब हमने मेल भेजा, तो हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हमने ऑप्शन के तौर पर 3 ज़िले चुने थे लेकिन अब हमारी मांग है कि उसको नागपुर में ही सेंटर दिया जाए क्योंकि वह सदमे में है। अब किसी दूसरे ज़िले में जाने का समय नहीं है। कल वो बहुत रोया और परीक्षा भी नहीं देना चाह रहा था लेकिन उसकी मां ने उसे समझाने की कोशिश की। अगर वो मान जाता है, तो परीक्षा देगा…
एनटीए का जवाब
नीट यूजी रीएग्जाम 2026 की होने वाली परीक्षा के लिए नागपुर के एक छात्र को अबू धाबी में एग्ज़ाम सेंटर आवंटित किए जाने की खबरों पर एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह मामला सुलझा लिया गया है और अब कैंडिडेट को नागपुर में सेंटर आवंटित कर दिया गया है। इसी तरह भुवनेश्वर की संजना संजीवनी को देहरादून में सेंटर दे दिया गया है। हालांकि बाद में गलती सुधार दी गई। एनटीए के डीजी अभिषेक सिंह ने बताया दोनों के सेंटर बदल दिए गए हैं।
कल 22.79 लाख स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे
जानकारी के अनुसार 21 जून को होने वाली नीट यूजी रीएग्जाम में 22.79 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। एटीए के मुताबिक एग्जाम कंडक्ट कराने में 2 लाख से अधिक कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं।
री-एग्जाम की जरूरत क्यों
दरअसल, 3 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने और कुछ अभ्यर्थियों को पहले से पेपर मिलने के आरोप सामने आए। जांच में गड़बड़ियों के संकेत मिलने पर एनटीए ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। इसके बाद केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।
एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून को होने वाली नीट यूजी एग्जाम का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी ने कहा कि एसएमएस, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।
एनटीए की गाइडलाईन
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं। एजेंसी ने बताया कि 21 जून की एग्जाम के लिए जारी नया एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है। उसी एडमिट कार्ड के आधार पर अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Telegram पर बैन रहेगा जारी, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका, कहा- जल्दबाजी या लापरवाही नहीं की…
यह भी देखें: लोकतंत्र बचाने उतरी कांग्रेस! डोटासरा-टीकाराम जूली ने चलाया चरखा | शहीद स्मारक पर सत्याग्रह



