KBP Times

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Israel Lebanon Attack

Israel Lebanon Attack: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर साइन हो चुके हैं. फ्रांस के ऐतिहासिक वर्साय पैलेस में दोनों देशों के बीच दस्तावेज पर साइन हुए है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब वर्साय पैलेस से बाहर निकले तो उनसे एक रिपोर्टर ने डील को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि डील साइन हो गई है. ट्रंप के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने ईरान से इलेक्ट्रॉनिक दस्तखत किए. पीस डील के एक दिन बाद इजराइल ने लेबनान पर हमला किया है. इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई है. पीस डील की शर्तों के मुताबिक, इजराइल को लेबनान पर हमले रोकने थे लेकिन पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इससे इनकार कर दिया था.

इजराइली सेना की ओर से दावा किया कि गुरुवार को पूर्व लेबनान में 80 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले में हिजुबल्लाह के दर्जनों लड़ाके मारे गए हैं. वहीं दूसरी ओर हिजबुल्लाह के हमले में दक्षिणी लेबनान में 4 इजरायली सैनिकों की मौत हो गई है. जिससे गुस्से में आग बबूला हुए इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर ने कहा कि पूरा लेबनान जलना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शुक्रवार को ईरान और अमेरिका के स्विट्जरलैंड में बातचीत होनी थी वो भी रद्द हो गई है. सीएनएन के एक डिप्लोमैट के हवाले से बताया गया है कि ईरान का कहना है कि अमेरिका पहले लेबनान पर हमले रोकने की गारंटी दे, इसके बाद आगे की बातचीत होगी.

“हिजबुल्लाह को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी”
हिजबुल्लाह के हमले में 4 इजरायली सैनिकों की मौते के बाद इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की भी प्रतिक्रिया आई है. शुक्रवार को जारी एक बयान में नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह को अपने हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. हिजबुल्लाह के आपराधिक हमले और संघर्षविराम के खुले उल्लंघन के बाद मैंने गुरुवार रात ही सेना को हिजबुल्लाह पर जोरदार हमले करने का निर्देश दिया था. वहीं इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने साफ तौर पर कहा है कि इजराइली सेना दक्षिणी लेबनान से पीछे नहीं हटेगी. भूमध्यसागर के तट से लेकर ब्यफोर्ट की पहाड़ियों तक सैनिकों की तैनाती रहेगी. एक्स पोस्ट में काट्ज ने 4 इजराइली सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि हम अपने सैनिकों का नुकसान नहीं होने देंगे. हिजबुल्लाह की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन हुआ तो पूरी ताकत के साथ उसका जवाब दिया जाएगा.

25 जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
अमेरिका और ईरान पीस डील के बाद गुरुवार को 25 कर्मशियल जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया. अल जजीरा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 18 अप्रैल के बाद यह पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में जहाजों ने होर्मुज स्ट्रेट को पार किया हो.

यह भी पढ़ें: कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2