KBP Times

NEET की परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए परीक्षा केन्द्रों पर कूलिंग जोन, शिंकजी की मुफ्त व्यवस्था

NEET Exam

NEET Exam: जून की चिलचिलाती धूप में नीट की परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को दिल्ली सरकार ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर विशेष कूलिंग जोन बनाए जाने की घोषणा की हैं। बता दें कि 21 जून को नीट यूजी रीएग्जाम 2026 प्रवेश परीक्षा होगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार चिलचिलाती गर्मी में अभिभावकों को राहत देने के लिए यह अहम कदम उठाया गया है।

कूलिंग जोन में मिलेंगी ये सुविधाएं

बता दें कि हर साल लाखों अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षा दिलाने लाते हैं और उन्हें घंटों तक तेज धूप या गर्मी में बाहर इंतजार करना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब परीक्षा केंद्रों के बाहर ही आरामदायक प्रतीक्षा स्थल बनाए जा रहे हैं। डिविजनल कमिश्नर के निर्देश पर तैयार हो रहे इन कूलिंग जोन में बैठने की उचित जगह, साफ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय और फर्स्ट एड जैसी तमाम सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध रहेंगी।

दिल्ली में बनाए गए हैं 97 परीक्षा केंद्र

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 69 केंद्र सरकारी स्कूलों में और 28 केंद्र केंद्रीय विद्यालयों में स्थित हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन द्वारा कूलिंग जोन तैयार किए जा रहे हैं। यहां परिजनों के आराम करने और गर्मी से बचने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।

छात्रों पर पड़ेगा सकारात्मक असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ परीक्षा करवाना नहीं है बल्कि हर व्यक्ति के अनुभव को बेहतर करना है। जब माता-पिता बाहर सुरक्षित और आराम से रहेंगे तो परीक्षा हॉल में बैठे बच्चों पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा और वे ज्यादा आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकेंगे। यह पहल उन लाखों अभिभावकों के प्रति सम्मान है जो बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हर कदम पर उनका साथ देते हैं।

आम जनता के लिए भी चल रहे राहत कार्य

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि दिल्ली सरकार आम जनता को भीषण गर्मी से बचाने के लिए भी इंतजाम कर रही है। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में 85 शेड बनाए गए हैं और 15 कूलिंग जोन पहले से संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 13 मोबाइल राहत वैन लगातार विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को लू और गर्मी से बचा रही हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

यह भी पढ़ें : B.Ed. के छात्र सरकारी स्कॉलरशिप कैसे पाएं, आवेदन की पूरी जानकारी

यह भी देखें: शिक्षा नगरी कोटा में छात्रों का आक्रोश, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा संदेश

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

2

2