KBP Times

ईरान-अमेरिका की पीस डील पर हुए डिजिटल साइन, जेनेवा में 19 जून को औपचारिक डील होगी

US-Iran Peace Deal

US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच शांति समझौता लगभग पूरा हो चुका है और इस पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर होंगे. ट्रंप के मुताबिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समझौते में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे. हालांकि समझौते को लेकर दोनों देशों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. जहां ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इसे सकारात्मक कदम बताया है,वहीं ईरान के कट्टरपंथी गुट और आम लोगों के बीच अब भी इस समझौते को लेकर संशय बना हुआ है.

डिजिटल हस्ताक्षर और 14 सूत्रीय मसौदा
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार,एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया है कि ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ डिजिटल रूप से समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं. हालांकि समझौते का पूरा दस्तावेज अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच 14 बिंदुओं वाला एक प्रारंभिक मसौदा तैयार हुआ है, जिस पर आगे तकनीकी स्तर पर चर्चा होनी बाकी है.

शांति समझौते को लेकर आश्वस्त नहीं ईरान के लोग
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में बड़ी संख्या में लोग इस शांति समझौते को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. परमाणु कार्यक्रम, अमेरिकी प्रतिबंध, विदेशों में फंसी ईरानी संपत्तियां और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क जैसे मुद्दे अब भी विवाद की वजह बने हुए हैं. कट्टरपंथी गुटों का आरोप है कि सरकार ने अमेरिका के सामने जरूरत से ज्यादा रियायतें दी हैं.

इजराइल से भी आई तीखी प्रतिक्रिया
इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि यदि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो ईरान को परमाणु शक्ति बनने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने मौजूदा नेतन्याहू सरकार को ईरान नीति में असफल बताया और कहा कि भविष्य में ईरान में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

आर्थिक राहत पर विरोधाभासी बयान
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि यदि इसकी सभी शर्तें लागू होती हैं तो यह ईरान के लिए गर्व का दस्तावेज साबित होगा. वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि अभी तक ईरान को किसी प्रकार की आर्थिक राहत नहीं दी गई है. दूसरी ओर ट्रंप ने उन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि अमेरिका समझौते के तहत ईरान को 30 करोड़ डॉलर की सहायता देगा. हालांकि उन्होंने संकेत दिए कि भविष्य में शर्तें पूरी होने पर प्रतिबंधों में राहत संभव है.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर दीपके को युवकों ने जड़े थप्पड़, जयपुर में जोरदार हंगामा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2