KBP Times

DU में विदेशी भाषा, MBA और प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिला, 17 जून से आवेदन शुरू

delhi university

Delhi University: डीयू के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के तहत कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और विदेशी भाषा कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू करने की घोषणा की है। छात्र जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई जैसी 8 विदेशी भाषाओं में एक वर्षीय सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। ये पाठ्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों के सहयोग से संचालित किए जाएंगे।

ऑनलाइन मोड में शुरु

सीओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि अधिक से अधिक छात्रों तक भाषा शिक्षा पहुंचाने के लिए इन पाठ्यक्रमों को जल्द ही ऑनलाइन मोड में भी शुरू किया जाएगा। इससे देशभर के छात्र घर बैठे इन कोर्सों में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर सकेंगे और विदेशी भाषाओं के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल भी सीख सकेंगे।

रूसी भाषा के नए कोर्स भी होंगे शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय का ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर अब रूसी भाषा में भी एक वर्षीय सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्लावोनिक और फिनो-उग्रियन अध्ययन विभाग के सहयोग से संचालित होगा। छात्र इन कोर्सों को कक्षा और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कर सकेंगे, जिससे देशभर के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

17 जून से प्रवेश

दिल्ली विश्वविद्यालय के डिस्टेंस एंड कंटीन्यूइंग एजुकेशन विभाग (DDCE), SOL और COL के तहत एमबीए, एमएलआईएससी, बीएलआईएससी और एडवरटाइजिंग और डिजिटल मीडिया लीडरशिप में PG डिप्लोमा (PGDADLM) जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश 17 जून 2026 से शुरू होंगे। विश्वविद्यालय के अनुसार, ये कार्यक्रम छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को लचीले तरीके से उच्च शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने का अवसर देंगे। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दिल्ली हाईकोर्ट का CBSE रिवेल्यूएशन पोर्टल खोलने का निर्देश देने से इंकार

यह भी देखें: सांगानेर की कृषि नगर कॉलोनी में फूटा जनता का गुस्सा, सरकार से पूछे तीखे सवाल | Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

2

2