KBP Times

‘काला हिरण’ में बड़े स्टार को किया जा रहा एकतरफा टारगेट; एक्टर सोनू मिश्रा ने इसलिए छोड़ी फिल्म

sonu mishra actor in kaala hiran

Sonu Mishra: फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया। यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सोनू ने बताया कि अप्रैल 2026 में उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने इस फिल्म के लिए कॉन्टैक्ट किया था। सलमान खान से जुड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से उन्होंने तुरंत हामी भर दी। शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें लगा कि फिल्म में सलमान खान को एकतरफा और नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है।

फिल्म का नैरेटिव बायस्ड

एक्टर सोनू मिश्रा ने कहा, ‘मैंने देखा कि वहां फिल्म बनाने के नाम पर उस बड़े स्टार (सलमान) को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था। वो भी काफी नेगेटिव ढंग से। मैंने मेकर्स से कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए। मेरा किरदार क्या होगा, वो बताइए। मगर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।’ उन्होंने दावा किया कि कोर्टरूम सीन्स और वकीलों की बहस सुनकर उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का नैरेटिव बायस्ड है। इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया। सोनू ने यह भी आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनसे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए शूटिंग वीडियो हटाने को कहा था। फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ दिया।

टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं

अमित जानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में कहा, हर कोई मुझसे पूछ रहा है, मीडिया, दोस्त, कि सलमान खान के नोटिस पर आपको क्या कहना है? इस नोटिस पर मैं क्या कहूं? पिछले 36 घंटों से उनकी डोंगरी, धारावी, जोगेश्वरी के मुस्लिम लड़कों की फैन फॉलोइंग, उनके टूलकिट ने मुझे जान से मारने, मुंबई आने और सिर कलम करने के हजारों मैसेज भेजे हैं और उनके टूलकिट के जरिए एक मैसेज, चाहे वह असली हो या नकली, मुझे नहीं पता, डी-कंपनी के नाम से भेजा गया है। डी-कंपनी छोड़ेगी नहीं। जानी ने आगे कहा कि तो मैं किसका जवाब दूं? क्या मैं सलमान खान की टूलकिट द्वारा हजारों गालियां दिलवाई गईं और धमकियां दिलवाई गईं, उनका जवाब दूं? क्या मैं इस नोटिस का जवाब दूं? वहीं, इससे पहले ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट में पोस्ट किए वीडियो में अमित जानी ने कहा था कि हमारी पूरी फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है। हमारी पूरी फिल्म सलमान खान के नजरिए से नहीं है।

यह भी पढ़ें : ‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन शैली की मनोरंजक फिल्म

यह भी देखें: कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली में हल्लाबोल! | NEET पेपर लीक पर जंतर-मंतर में बड़ा प्रदर्शन | CJP

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2