KBP Times

पुराना कूलर खरीदने में हुआ विवाद, आरोपी ने भाजपा नेता की कर दी हत्या

bjp leader murder

Bjp Leader : राजधानी जयपुर में चार दिन पहले भाजपा नेता की हत्या के आरोपी ने सिर्फ पुराना कूलर खरीदने में पैसों को लेकर मामूली विवाद में कर दी थी। जयपुर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है। घटना जयपुर जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में 1 जून को हुई थी। भाजपा नेता और कबाड़ी व्यवसायी रामअवतार असवाल का शव उनके गोदाम में मिला था। हत्या के बाद ग्रामीणों और परिवार ने धरना भी दिया था।

आरोपी ने ऐसे की हत्या

भाजपा नेता की हत्या के संबंध में जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद ने मीडिया को बताया कि 1 जून की शाम आरोपी सोहेल खान कबूतर रखने के लिए पुराना कूलर खरीदने के लिए वहां पहुंचा था। इस दौरान कीमत को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने रामअवतार असवाल के सिर पर लोहे के एंगल से वार कर दिया। घायल होकर गिरने के बाद भी आरोपी ने रामवतार असवाल की गर्दन और हाथ पर चाकू से कई वार किए। इससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सोहेल पुत्र कुतुबुद्दीन लुहार निवासी लुहार मंडी मनोहरपुर जिला जयपुर ग्रामीण को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है।

150 सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी को पकड़ा

जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान प्रसाद ने बताया कि मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास क्षेत्र में लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार जांच और सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

2 जून को भाई ने मामला कराया था दर्ज

बताते दें कि 2 जून को शिव कॉलोनी मनोहरपुर निवासी गुलाब असवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मेरे भाई रामअवतार असवाल उर्फ पप्पू (भाजपा नेता) मनोहरपुर के श्याम मार्केट स्थित अपनी कबाड़ की दुकान पर बैठे थे। रात को परिजनों ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में भतीजा ईशांत असवाल को दुकान पर भेज, जहां रामअवतार असवाल मृत मिले। उनके सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें थीं।

यह भी पढ़ें : आना था जयपुर पहुंच गए अहमदाबाद, लखनऊ; खराब मौसम से कई विमान डायवर्ट

यह भी देखें: “जमीन गई तो बच्चों का पेट कैसे भरेंगे?” जयपुर में JDA के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2