KBP Times

आना था जयपुर पहुंच गए अहमदाबाद, लखनऊ; खराब मौसम से कई विमान डायवर्ट

flight on bad weather

Flight : गुलाबी नगरी जयपुर आ रहे यात्रियों को अहमदाबाद पहुंचा दिया गया। यह गफलत विमान की नहीं बल्कि खराब मौसम के कारण ऐसा हो गया। गुरुवार शाम को तेज बारिश, कम विजिबिलिटी और तेज हवा के चलते जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। कुछ फ्लाइट्स को लंबे समय तक हवा में होल्ड रखना पड़ा, जबकि कई विमानों को दूसरे शहरों के लिए डायवर्ट करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी इंडिगो की मुंबई, नवी मुंबई, उदयपुर और चंडीगढ़ से आने वाली फ्लाइट्स को झेलनी पड़ी।

आखिर में अहमदाबाद पहुंचा एयरक्राफ्ट

इंडिगो की उदयपुर-जयपुर फ्लाइट 6ई-7749 के साथ रोचक स्थिति बनी। जयपुर में मौसम खराब होने के कारण विमान को पहले उदयपुर डायवर्ट किया गया। जब विमान उदयपुर पहुंचा, तब वहां भी मौसम अचानक खराब हो गया और लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान को अहमदाबाद भेजने का फैसला लिया गया। इस दौरान विमान में सवार यात्री करीब 2 घंटे 18 मिनट तक आसमान में चक्कर काटते रहे। लंबी उड़ान और लगातार बदलते गंतव्य के बाद आखिरकार विमान की सुरक्षित लैंडिंग अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कराई गई।

जयपुर आना था, अहमदाबाद पहुंच गए

इसी तरह इंडिगो की नवी मुंबई-जयपुर फ्लाइट 6ई-5238 भी मौसम की मार से नहीं बच सकी। यह फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी, लेकिन विमान के जयपुर एयरस्पेस में पहुंचते ही मौसम तेजी से खराब हो गया। तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण पायलट को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। कुछ समय तक विमान ने जयपुर के ऊपर चक्कर लगाए, लेकिन मौसम में सुधार नहीं होने पर फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया।

पैसेंजर्स को हुई भारी परेशानी

लगातार खराब मौसम के कारण जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन प्रभावित रहा। कई पैसेंजर्स को देरी, डायवर्जन और लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन पूरी तरह सुचारू हो सकेगा। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों तक तेज हवाओं, बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। ऐसे में जयपुर आने और यहां से जाने वाले पैसेंजर्स को अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन से लगातार अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है।

रोचक स्थिति बनी

इंडिगो की उदयपुर-जयपुर फ्लाइट रोचक स्थिति बनी। जयपुर में मौसम खराब होने के कारण विमान को पहले उदयपुर डायवर्ट किया गया। जब विमान उदयपुर पहुंचा, तब वहां भी मौसम अचानक खराब हो गया और लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। पैसेंजर्स को घंटों तक विमान में इंतजार करना पड़ा।

मुंबई से आ रही फ्लाइट लखनऊ भेजी 

इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5135 मुंबई से जयपुर आ रही थी। देर रात करीब 2.20 बजे विमान के पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण विमान सुरक्षित रूप से उतर नहीं सका। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल की सलाह पर फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।

चंडीगढ़ से आने वाली फ्लाइट होल्ड पर

इंडिगो की चंडीगढ़-जयपुर फ्लाइट 6ई-7413 को भी खराब मौसम का सामना करना पड़ा। विमान को जयपुर एयरस्पेस में करीब एक घंटे तक होल्ड पर रखा गया। मौसम में कुछ सुधार होने के बाद ही फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सकी।

जयपुर एयरस्पेस में चक्कर लगाती रहीं दो फ्लाइट्स

इंडिगो की नवी मुंबई-जयपुर फ्लाइट 6E-5238 और उदयपुर-जयपुर फ्लाइट 6E-7749 जयपुर एयरस्पेस में पहुंचने के बाद लैंडिंग नहीं कर सकीं। दोनों फ्लाइट्स ने काफी देर तक आसमान में चक्कर लगाए और मौसम साफ होने का इंतजार किया। हालात को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा दोनों फ्लाइट्स को डायवर्ट किए जाने की संभावना बनी रही।

यह भी पढ़ें : अमेरिका के राष्ट्रपति की ईरान के सुप्रीम लीडर से मुलाकात संभव! ट्रंप बोले- मिलकर गर्व होगा

यह भी देखें: शाहपुरा के विधायक लाला राम बैरवा से KBP Times की खास बातचीत | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2