KBP Times

फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी का निधन

pahlaj nihalani

Pehlaj Nihlani: प्रसिद्व फिल्म निर्माता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। बताया जाता है कि कोविड में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दवाइयों से कॉम्प्लिकेशन्स हो गए थे, जिससे उनकी किडनी पर असर पड़ा था। उनका इसी से संबंधित इलाज चल रहा था।

कई दिनों से इलाज जारी था

फिल्म एसोसिएशन इम्पा के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने पहलाज निहलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वो कई दिनों से बीमार थे, हॉस्पिटल में थे। बुधवार रात 3 बजे उनका देहांत हुआ है। बार-बार उनके हॉस्पिटलाइज होने की न्यूज आ रही थी। फिलहाल उनके निधन का कारण साफ नहीं है। इंडस्ट्री ने एक अच्छा इंसान खो दिया। बहुत बड़े प्रोड्यूसर थे।

अंतिम संस्कार

पहलाज निहलानी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई के सांताक्रूज हिंदू श्मशान भूमि में किया गया।

पहलाज निहलानी की पॉपुलर फिल्में

पहलाज निहलानी अनेक लोकप्रिय फिल्मों के निर्माता रहे। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा- रीना रॉय स्टारर हथकड़ी (1982), गोविंदा- दिव्या भारती स्टारर शोला और शबनम (1992), गोविंदा-चंकी पांडे स्टारर आंखें (1993), अनिल कपूर- करिश्मा कपूर स्टारर अंदाज (1994), अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर तलाश (2003), और गोविंदा स्टारर रंगीला राजा (2019) जैसी फिल्में बनाई।

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘काला हिरण’ सलमान की बायोपिक नहीं, यह बिश्नोई समाज पर आधारित; प्रोड्यूसर अमित ने दिया जवाब

यह भी देखें : #Jaipur: हाथोज गांव में विकास सिर्फ वादों तक! | पानी, सड़क और बिजली की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

2

2