KBP Times

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून को भारतीय टीम का पहला वनडे मैच

India Afghanistan

Afghanistan: क्रिकेट टीम का भारत दौरा 6 जून से शुरू हो रहा है। टीम मुल्लांपुर स्टेडियम पर 6 जून से सिंगल टेस्ट मैच खेलेगी। उसके बाद 13 जून से 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारत के साथ पहला वनडे मैच 13 जून को होगा। इस मैच में चोट के कारण विराट कोहली नहीं खेल पाएंगे।

विराट कोहली हटे

भारत के बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग, यानी जांघ की मांसपेशियों में चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक कोहली के सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की है। हालांकि, क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने कहा- कोहली और रोहित को लेकर अधिकृत जानकारी जल्द ही सामने आएगी। वनडे सीरीज से पहले उनकी फिटनेस का आंकलन किया जाएगा। 37 साल की उम्र के बावजूद विराट को दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में गिना जाता है। बहुत कम मौके आए हैं, जब विराट को चोट के कारण कोई मैच या सीरीज छोड़नी पड़ी हो।

रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी नजरें

कोहली के अलावा, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सस्पेंस है। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने की शर्त पर टीम में शामिल किया गया था। रोहित को चोट के कारण प्च्स् के कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था। रोहित की फिटनेस पर अंतिम फैसला टीम प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

दर्शकों पर असर पड़ेगा

कोहली और रोहित की गैरमौजूदगी से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की व्यूअरशिप पर असर पड़ेगा। क्योंकि, ये दोनों स्टार केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। दोनों ने टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है।

तिलक, सैमसन और पाटीदार संभावित विकल्प

कोहली की गैरमौजूदगी में सिलेक्टर्स के सामने देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन और रजत पाटीदार जैसे ऑप्शंस हैं। टीम मैनेजमेंट की नजरें पाटीदार और सैमसन के पर है।

यह भी पढ़ें: Women Cricket T-20; इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हरा कर जीती सीरीज

यह भी देखें : #Jaipur: हाथोज गांव में विकास सिर्फ वादों तक! | पानी, सड़क और बिजली की बदहाली पर ग्रामीणों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2