KBP Times

Women Cricket T-20; इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हरा कर जीती सीरीज

india england women cricket

Match : इंग्लैंड ने भारत और इंग्लैंड के बीच महिला क्रिकेट तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली। 12 जून से बर्मिंघम में शुरू होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों टीमों का आखिरी इंटरनेशनल मैच था। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है।

टॉस जीतकर मैच हारा

भारत की महिला टीम ने पहले खेलते हुए 180 रन बनाए। लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टॉन्टन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 56 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कैपसे और नाइट ने मैच पलट दिया।

शुरुआत में हावी रही भारतीय टीम

180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। प्लेइंग-11 में लौटीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने डैनी व्याट-हॉज को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद सोफिया डंकली (16 रन) और एमी जोन्स भी जल्दी आउट हो गईं। 38 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद एलिस कैपसे और कप्तान हीथर नाइट ने पारी संभाली। दोनों बल्लेबाज फॉर्म को लेकर दबाव में थीं। कैपसे ने 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 43 गेंदों में 82 रन बनाए। उनकी पारी में अरुंधति रेड्डी के एक ओवर में 15 रन और एन श्री चरणी के ओवर में 4, 6, 6 शामिल थे। दूसरी ओर हीथर नाइट ने 42 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 137 रन की मैच जिताऊ साझेदारी हुई।

हरमनप्रीत की फिफ्टी, दीप्ति का साथ

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गई थीं। हालांकि पावरप्ले तक भारत ने 2 विकेट पर 57 रन बना लिए थे। यास्तिका भाटिया (32 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (29 रन) ने पारी संभाली। 7वें ओवर में 60 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं। उन्होंने जेमिमा के साथ 40 और दीप्ति शर्मा (32 रन) के साथ 67 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 38 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी20 करियर का 17वां अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ पहली टी20 फिफ्टी है। आखिरी ओवरों में दीप्ति का विकेट गिरने से रन गति धीमी हुई और भारत 180 रन तक पहुंच सका।

यह भी पढ़ें : गले में तुलसी माला, माथे पर तिलक, IPL ट्रॉफी जीतने के बाद संत प्रेमानंद महाराज से मिले विराट-अनुष्का

यह भी देखें: रोजदा की बदहाल सड़कें बनी मौत का रास्ता | 7 KM का सफर 1 घंटे में | मरीज रास्ते में तोड़ रहे दम

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Protein in fruits

प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

CJP Protest

सरकार बुलाती रही CJP बातचीत के लिए नहीं गई कहा-सरकार जनता के दरबार में आए

Gums and bad breath

मानसून में मुंह की सफाई का रखें ध्यान, ब्रश करें ताकि बदबू से बचें

Oil Price Hike

रेड सी में तेल टैंकरों पर हमले के बाद उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट 95 डॉलर के पार

Raja Raghuvanshi Murder Case

राजा रघुवंशी मर्डर केस: SC ने रद्द की सोनम की जमानत, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश

NEET and Coaching

छात्र-अभिभावकों की चिंता; NEET की तैयारी, मंहगी Coaching फीस और पेपर लीक

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

2

2