Result: जिन अभ्यार्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के रीट मेन्स 2026 (थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती) परीक्षा का रिजल्ट का इंतजार है उनका इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। क्योंकि बोर्ड की ओर से किसी भी समय रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी एसएसओ आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
7759 पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान में लेवल 1 (प्राइमरी) और लेवल 2 (अपर प्राइमरी) शिक्षकों के कुल 7759 पदों को भरने के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। बोर्ड ने इस लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 17 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 के बीच कई शिफ्ट में किया था। परीक्षा की आंसर-की फरवरी महीने में ही जारी कर दी गई थी। अब कैंडिडेट्स फाइनल मेरिट लिस्ट और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
जल्द जारी होगा स्कोरकार्ड और कटऑफ
हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है लेकिन, ताजा रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से रिजल्ट किसी भी वक्त वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड और उनका चयन स्टेटस भी जारी करेगा जिससे, यह साफ हो जाएगा कि उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।
ऐसे चेक करें राजस्थान रीट मेन्स रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं: कैंडिडेट्स सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
यहां आपको प्राइमरी एंड अपर प्राइमरी स्कूल टीचर 2025 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट बटन दबाना होगा।
आपका रीट मेन्स 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे ध्यान से चेक करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसकी पीडीएफ कॉपी (PDF) डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
यह भी पढ़ें : स्कूल लेक्चरर परीक्षा के लिए आज से स्पेशल ट्रेन, हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगी सुविधा
यह भी देखें: 2 साल की प्रिशा शर्मा ने किया कमाल | 15 से ज्यादा श्लोक और मंत्र हैं कंठस्थ। KBP Times



