KBP Times

जून महीने के पहले ही दिन महंगाई की नई मार, कमर्शियल सिलेंडर 53.50 रुपए तो 5 KG वाला 11 रुपये महंगा हुआ

LPG Cylinders Prices Hikes

LPG Cylinders Prices Hikes: देश में LPG सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ाए गए हैं. राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 42 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. कोलकाता 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.रेट बढ़ने के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 3,113.50 रुपये मिलेगा, कोलकाता में सिलेंडर के दाम 3,255.50 रुपये हो गए हैं. दाम बढने से पहले दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये थी.जबकि कोलकाता में 3,202 रुपये में सिलेंडर मिल रहा था.जून महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है.देशभर में होटलों और रेस्टॉरेंटों में कमर्शियल सिलेंडर का ही इस्तेमाल होता है. सिलेंडर के दाम बढ़ने से अब होटलों-रेस्टॉरेंटों में खाना भी महंगा हो जाएगा. इसका सीधा असर अब आम आदमी पर पड़ने वाला है.

5 किलो वाले सिलेंडर के भी बढ़े दाम
5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के भी दाम बढ़ाए गए हैं.रिपोट्स के मुताबिक, 5 किलो वाले LPG सिलेंडर पर 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इन छोटे सिलेंडरों का प्रयोग ज्यादातर प्रवासी मजदूर और दूसरे राज्यों शहरों में पढ़ाई और नौकरी करने वाले लोग करते हैं. दिल्ली में अब छोटू सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपये हो गई है. पहले 5 किलो वाला सिलेंडर 810.50 रुपये में मिल रहा था. वहीं 14 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. सोमवार सुबह 10 बजे तक इसके दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है.

जनवरी से अब तक कितने बढ़े दाम
साल 2026 में जनवरी से अब तक दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है.जिसकी वजह लॉजिस्टिक्स में रुकावटों के कारण LPG की सप्लाई सुनिश्चित करने में आ रही चुनौतियां बताई जा रही है. मीडिल ईस्ट में तनाव की वजह से वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

CNG के दामों में भी हुई थी बढ़ोतरी
अभी 2 दिन पहले दिल्ली और आसपास के शहरों में CNG के दामों में भी बढ़ोतरी की गई थी. CNG के दाम 2 रुपये प्रति किलोग्राम पर बढ़ाए गए थे. CNG की कीमत 81.09 रुपये से बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

यह भी पढ़ें: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले में पुलिस कार्रवाई, 5 गिरफ्तार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2