KBP Times

JNU Admission 2026: JNU में PG और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें नियम

JNU Admission 2026

JNU Admission 2026: देश के लाखों छात्रों के लिए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) एडमिशन से जुड़ी बड़ी खबर है. JNU ने 2026-27 सत्र के लिए पीजी और ADOP कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. CUET PG 2026 परिणाम के बाद ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुल चुका है. योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं. अंतिम तिथि 15 जून 2026 है. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और मेरिट के आधार पर चयन होगा इसमें कोई बदलाव नहीं.

जेएनयू में पीजी एडमिशन प्रक्रिया शुरू
JNU ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी और ADOP कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. CUET PG 2026 के परिणाम जारी होने के बाद विश्वविद्यालय ने अपना ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल सक्रिय कर दिया है, जहां योग्य छात्र आवेदन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल मोड में संचालित की जा रही है.

आवेदन प्रक्रिया शुरू
छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार JNU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ही फॉर्म पूर्ण माना जाएगा. आवेदन केवल वही छात्र कर सकते हैं जिन्होंने CUET PG 2026 परीक्षा दी हो, जिसे NTA द्वारा आयोजित किया गया था. छात्र केवल उसी विषय से संबंधित कोर्स में आवेदन कर सकते हैं, जिसकी परीक्षा उन्होंने दी है। विषय बदलकर आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी.

आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून
आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है. पहली मेरिट सूची 23 जून 2026 को जारी होने की संभावना है, जिसके बाद चयनित छात्रों को 25 जून तक फीस जमा करनी होगी. दूसरी सूची 1 जुलाई को जारी होगी और 3 जुलाई तक फीस भुगतान की अंतिम तिथि रहेगी. दस्तावेज सत्यापन 6 से 14 जुलाई के बीच किया जाएगा. रिक्त सीटों के लिए अंतिम चरण 20 से 22 जुलाई के बीच चलेगा. विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 तय की गई है. छात्र समय सीमा का ध्यान रखते हुए सभी औपचारिकताएं पूरी करें. छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भरते समय सभी जानकारी सही और सावधानीपूर्वक दर्ज करें, क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है. दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में ही अपलोड करना आवश्यक है. किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं. अंतिम समय में आवेदन करने से बचने की सलाह भी दी जाती है.

यह भी पढ़ें: NEET मामले में CBI ने एक डॉक्टर सहित दो जनों को किया गिरफ्तार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2