KBP Times

सरकार ने जारी किया अलर्ट, पुराना गूगल क्रोम तुरंत करें अपडेट नहीं तो …

google chrome

Google Chrom: भारत सरकार ने करोड़ों यूजर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले गूगल क्रोम ब्राउजर को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी सीइआरटी ने चेतावनी दी है कि क्रोम ब्राउजर में कुछ गंभीर सुरक्षा खामियां मिली हैं जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स की निजी जानकारी चुरा सकते हैं. एजेंसी के अनुसार, अगर समय रहते इस समस्या को ठीक नहीं किया गया तो हैकर्स बैंकिंग डिटेल्स, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच बना सकते हैं.

पुराने क्रोम पर रिस्क

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिक्योरिटी कमजोरी खासतौर पर उन यूजर्स के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है जो पुराने वर्जन वाला क्रोम इस्तेमाल कर रहे हैं. साइबर ठग नकली लिंक या संक्रमित वेबसाइट्स के जरिए लोगों को जाल में फंसा सकते हैं. जैसे ही यूजर ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करता है, हैकर्स उसके डिवाइस का कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. इसके बाद फोन या लैपटॉप में मौजूद जरूरी जानकारी चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है. सरकारी एजेंसी ने यह भी बताया कि इस खामी के जरिए साइबर अपराधी डिवाइस में मालवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं. यह खतरनाक सॉफ्टवेयर यूजर की गतिविधियों पर नजर रख सकता है और यहां तक कि कैमरा और माइक्रोफोन तक का एक्सेस भी हासिल कर सकता है. ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट करने वाले यूजर्स को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

अपडेट करें गूगल क्रोम

इस खतरे से बचने के लिए यूजर्स को तुरंत अपना Goole Chrome अपडेट करने की सलाह दी गई है. इसके लिए ब्ीतवउम ऐप खोलकर नया अपडेट चेक किया जा सकता है या फिर ळववहसम च्संल ैजवतम पर जाकर ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट किया जा सकता है. जिन लोगों के फोन में ऑटो अपडेट फीचर चालू है उनके डिवाइस में नया सिक्योरिटी अपडेट अपने आप इंस्टॉल हो जाएगा. नया वर्जन इन सुरक्षा कमियों को ठीक करता है जिससे डिवाइस और निजी डेटा दोनों सुरक्षित रहते हैं.

यह भी पढ़ें : गर्मी में एसी ही नहीं कूलर भी देता है ठंडक, जानें कौन सा खरीदें ?

यह भी देखें: जयपुर में पानी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल! मटका फोड़ प्रदर्शन से गरमाई सियासत | Water Crisis

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

2

2