kangna ranaut: : एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों जवाब देते हुए कहा है कि अब उन्हे उम्रदराज लोगों को रेड कारपेट पर चलते देखने की आदत डाल लेनी चाहिए। दरअसल कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इतनी तीखी प्रतिक्रिया इसलिए दी कि ऐश्वर्या हर साल की तरह इस साल भी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। जहां कुछ लोग उनके ग्लोबल स्टारडम की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके लुक्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। कंगना रनोट ने उन ट्रोलर्स पर भड़कते हुए कहा है कि ऐश्वर्या को किसी को खुश करने की जरुरत नहीं है। वो शानदार हैं।
क्या लिखा कंगना ने
कंगना रनोट ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐश्वर्या राय की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘फैशन और स्टाइल इंसान की अपनी पहचान और खुद को जाहिर करने का तरीका होता है। हर व्यक्ति अपनी जिंदगी और सोच को अपने तरीके से दिखाता है। कोई भी महिला किसी को कुछ साबित करने या खुश करने की जिम्मेदार नहीं है।’ आगे कंगना ने लिखा है, ‘ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिन्हें उन्हें किसी और तरह देखना है, वो पहले खुद दिखाएं कि उनमें क्या खास है। वो यहां किसी को खुश करने नहीं आई हैं। वो शानदार हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।’
जया बच्चन पर साधा निशाना
ये वही कंगना है, जो अक्सर जया बच्चन पर निशाना साधती रहती हैं। कभी उन्होंने जया बच्चन के संसद पर दिए गए बयान पर उन्हें एरोगेंट कहा, तो कभी उन्होंने कहा था कि लोग जया बच्चन को सिर्फ इसलिए झेलते हैं, क्योंकि वो अमिताभ बच्चन की वाइफ हैं।
ऐश्वर्या कांस में पहुंची
ऐश्वर्या इस साल कांस में देरी से पहुंचीं। वो हर साल लोरियल पेरिस की तरफ से पहुंचती हैं। जब इस साल उनसे पहले आलिया भट्ट लोरियल की तरफ से कांस पहुंचीं, तो हर किसी का कहना था कि उन्होंने ऐश्वर्या को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि क्लोजिंग सेरेमनी से पहले ऐश्वर्या ने कांस में पहुंचकर सभी दावों को गलत साबित कर दिया। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी कांस के इवेंट का हिस्सा बनीं। उन्होंने अमित अग्रवाल की डिजाइनर गाउन से रेड कार्पेट पर वॉक की, जिसके बाद वो ब्लश पिंक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं।
यह भी पढ़ें : फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी पहुंची जयपुर, होली इवेंट के बाद उनका पूल पार्टी कार्यक्रम
यह भी देखें: Cockroach Janta Party का सच क्या है? युवाओं की आवाज़ या बड़ा प्रोपेगेंडा? | CJP Explained



