KBP Times

हरी चूड़ियां और मंगलसूत्र की तस्वीर से फैला भ्रम, कंगना ने दिया जवाब

kangna ranaut

Kangna : Actress रनौत की एक तस्वीर उनके फैंस के बीच और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। कंगना रनौत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि मंगलसूत्र और हरी चूड़ियां पहने उनकी एक वायरल तस्वीर है। दरअसल, उनकी तस्वीर देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या कंगना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है? मगर, अब खुद कंगना रनौत ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि उनकी कोई शादी नहीं हुई है।

यह सिर्फ फिल्म के किरदार का लुक था’

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए वायरल तस्वीर की सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, मैं हर दिन शहर और उसके आसपास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने किरदार के मेकअप में मेरी यह तस्वीर यूं ही खींच ली और अब मुझे ढेरों फोन आ रहे हैं। वह जिस किरदार की शूटिंग कर रही थीं, उसमें उन्हें शादीशुदा महिला का लुक अपनाना था। यही वजह है कि उन्होंने मंगलसूत्र और चूड़ियां पहनी हुई थीं।

‘मैं गुपचुप शादी नहीं करूंगी’

कंगना ने मजाकिया अंदाज में अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, शादीशुदा महिला के किरदार में क्या बड़ी बात है? अदाकार हर तरह के किरदार निभाते हैं। मैं छुपकर शादी नहीं करूंगी, वादा करती हूं।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी राहत महसूस करते नजर आए। कई लोगों ने कंगना के जवाब को मजेदार और बेबाक बताया।

फिल्मों और राजनीति दोनों में सक्रिय

कंगना रनौत सिर्फ फिल्मी दुनिया में ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी लगातार सक्रिय हैं। वह उत्तराखंड के जिला मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों की बात करें तो कंगना इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उनकी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह अपनी सुपरहिट फिल्म क्वीन के सीक्वल में भी नजर आएंगी।

माधवन के साथ फिल्म का इंतजार

कंगना जल्द ही आर माधवन के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में भी दिखाई देंगी। फैंस इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं उनकी पिछली फिल्म इमरजेंसी भी काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। खास बात यह रही कि इस फिल्म के जरिए कंगना ने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा।

यह भी पढ़ें : Heart अटैक का संकेत कैसे पता करें ? शरीर भी करता है इशारा

यह भी देखें: जयपुर के सरदारपुरा गांव में विकास की पोल खुली! टूटी सड़क और योजनाओं से परेशान किसान

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2