KBP Times

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आया फोन

West Bengal News

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘झालमुड़ी’ खिलाकर चर्चा में आए दुकानदार बिक्रम साऊ अब डर के साए में जी रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार धमकी भरे कॉल और वीडियो कॉल मिल रहे हैं. बिक्रम का आरोप है कि कॉल करने वाले उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है और जांच शुरू हो चुकी है.

झालमुड़ी खिलाने के बाद मुश्किल में दुकानदार
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हाथ की बनी ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले स्थानीय दुकानदार बिक्रम साऊ को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. जिस घटना ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बना दिया, वही अब उनके परिवार के लिए डर और चिंता का कारण बन गई है.

PM मोदी अचानक रुके थे दुकान पर
यह पूरा मामला 19 अप्रैल का बताया जा रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. सभा खत्म होने के बाद लौटते समय पीएम मोदी का काफिला अचानक सड़क किनारे स्थित बिक्रम साऊ की झालमुड़ी दुकान पर रुक गया. प्रधानमंत्री ने बड़े चाव से बिक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई और उनसे बातचीत भी की. इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए.

वायरल होने के बाद मिलने लगी धमकियां
घटना के बाद बिक्रम की दुकान पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और वे इलाके में चर्चा का विषय बन गए. लेकिन अब यही लोकप्रियता उनके लिए परेशानी बन गई है. बिक्रम साऊ का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार फोन और व्हाट्सएप वीडियो कॉल आ रहे हैं. कॉल करने वाले उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की जांच
लगातार मिल रही धमकियों से बिक्रम और उनका परिवार दहशत में है. उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही धमकी भरी कॉल्स के कारण इलाके में भी चिंता और सनसनी का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2