KBP Times

कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा एक्शन, ‘X’ पर बैन

CJP

CJP : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक्स अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब हुई जब कुछ ही दिनों में इस संगठन ने सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इंस्टाग्राम पर इसक एकाउंट के 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं । इस तरह इंस्टा पर फ़ॉलोअर्स के मामले में इस एकाउंट ने BJP को भी पीछे छोड़ दिया था। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए इस बात की पुष्टि की। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। वर्तमान में एक्स पर उनके हैंडल /@CJP-2029 को खोजने पर अकाउंट रोका गया का नोटिस दिखाई दे रहा है। नोटिस के मुताबिक, इस अकाउंट को एक कानूनी मांग के जवाब में केवल भारत के भौगोलिक क्षेत्र में प्रतिबंधित किया गया है।

BJP एकाउंट को पछाड़ा

इस व्यंग्यात्मक संगठन की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने सोशल मीडिया के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फॉलोअर्स महज़ 4 दिनों के भीतर 13.5 मिलियन (1.35 करोड़) से अधिक हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट के फॉलोअर्स 88 लाख हैं। इस तरह सीजेपी ने बीजेपी के एकाउंट को भी पछाड़ दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कोर्ट में सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत शर्मा की एक टिप्पणी को सोशल मीडिया पर इस तरह लिया गया कि उन्होंने देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और समाज के परजीवियों से की है। इसी के जवाब में अभिजीत दिपके ने व्यंग्य के रूप में CJP की नींव रखी, जो खुद को आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज बताती है। लॉन्च होने के 24 घंटों के भीतर ही इस डिजिटल मंच को पांच हजार से अधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मिल गए और देखते ही देखते यह युवाओं की हताशा को आवाज देने वाला एक बड़ा जन-आंदोलन बन गया।

यह भी पढ़ें : CJI के बयान के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने इंस्टाग्राम पर BJP को पछाड़ा, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई जंग

यह भी देखें: ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! जयपुर में क्यों खुलीं दवा दुकानें?

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2