KBP Times

क्या राहुल गांधी के बयान की वजह से PM मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया स्पष्ट

PM Modi Cabinet Meeting

PM Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा पूरी कर गुरुवार को भारत लौट चुके हैं. विदेश यात्रा से लौटने के बाद पीएम मोदी आज (21 मई) कैबिनेट की अहम बैठक करने वाले हैं. मोदी कैबिनेट की बैठक पूरे 11 महीने बाद होने जा रही है. जिसको लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही है. इसी बीच दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा कि यह(मंत्रिपरिषद की बैठक) पहले से तय है. राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री कोई बैठक बुलाएं ऐसा नहीं है, मंत्रिपरिषद की बैठक होती रहती है. राहुल गांधी की देश में ज़मीन खिसक चुकी है. अब वह कांग्रेस रही नहीं जो कांग्रेस आज़ादी के समय थी. यह माओवादी, मुस्लिम कांग्रेस बन गई है.

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जितनी गालियां इन लोगों ने दी है. ये लोग चाहे जितनी गालियां दें, देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को प्यार करती है. वे(राहुल गांधी) भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं, बेल पर हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह भाषा नेता प्रतिपक्ष की नहीं हो सकती. प्रधानमंत्री मोदी हर संकट में देश के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे.

“मंत्रिपरिषद के लोगों को बुलाकर विचार लिए जाते हैं”
पटना में बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव से भी मोदी कैबिनेट की बैठक सवाल किया गया. जिसपर उन्होंने कहा कि मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट का हिस्सा रहा हूं. जब कोई अहम सवाल, परेशानी आती है तो मंत्रिपरिषद के लोगों को बुलाकर विचार लिए जाते हैं, बैठक की जाती है.

“राहुल गांधी इन्हीं बातों में लगे रहते हैं”
वहीं राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन्हीं बातों में लगे रहते हैं. उपहार तो किसी भी स्वरूप में दिया जा सकता है लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता इसे हल्के ढंग में ले रहे हैं, उपहास उड़ा रहे हैं. राहुल गांधी की मानसिक हालत ठीक नहीं है. लगातार हार का सामना उन्हें करना पड़ रहा है. इसी आक्रोश में वे ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: 5 देशों की यात्रा से वापस लौटे PM मोदी, UAE,नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्वीडन और इटली से भारत को क्या हुआ हासिल?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ganesh utsav

अंबानी परिवार में गणेश उत्सव, सलमान खान ने एंटीलिया में लिया आशीर्वाद

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

UPI Payment

UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

2

2