Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा में कहा कि अब आर्थिक तूफान आ रहा है। मोदी आपको बचा नहीं पाएंगे। याद रखना, जैसे कोविड और नोटबंदी के समय रोए थे, कहा था, मुझे फांसी पर लटका देना। वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ेंगे। रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है।” जब आरएसएस के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।
पीएम मेलोनी को टॉफी खिला रहे हैं
इसके बाद राहुल अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- इटली की पीएम मेलोनी को नरेंद्र मोदी टॉफी खिला रहे हैं। रील बनाई जा रही हैं। ये बीजेपी वाले मेरा मजाक उड़ाते हैं। जो आर्थिक दीवार उन्हें खड़ी करनी थी। उन्होंने नहीं की। अब मेलोनी के साथ वीडियो बना रहे हैं। मजाक चल रहा है। राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर 19 मई (मंगलवार) को रायबरेली पहुंचे थे। बुधवार दोपहर 2 बजे रायबरेली से अमेठी पहुंच गए हैं। यहां संजय गांधी अस्पताल में मरीजों से मुलाकात की।
आरएसएस के लोग सुन लो- मैं माफी नहीं मांगूंगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- आरएसएस के लोग सुन लो। आप लोगों ने कहा- माफी मांगो। मैं माफी नहीं मांगूंगा। फिर खुलकर कह रहा हूं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। इन लोगों ने संविधान को बदलकर रख दिया है।
आपका दोस्त हिंदुस्तान का तेल बाहर सप्लाई कर रहा है…
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा-आपका दोस्त अंबानी हिंदुस्तान का तेल आज भी बाहर सप्लाई कर रहा है। करोड़ों रुपए का तेल आज भी हिंदुस्तान से बाहर जा रहा है। ये तेल हिंदुस्तान को चाहिए, ये तेल हमारे लोगों को चाहिए। वो तेल आप हिंदुस्तान की जनता को दिलवाइए।
टॉफी बांटना बंद करो और एक्शन लेना शुरू करो
अमेठी में राहुल गांधी ने कहा- आप सबके हाथ बांध दिए। पहले मेहनत करते थे, फैक्ट्रियों में काम करते थे, पब्लिक सेक्टर में काम करते थे, ये हिंदुस्तान की स्ट्रेंथ थी। इन्होंने इन सबको खत्म कर दिया है। अब भी मैं इनसे कह रहा हूं, टॉफी बांटना बंद करो और एक्शन लेना शुरू करो।
यह भी पढ़ें : “यह आदमी ISI का एजेंट…” केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का CM मान पर निशाना
यह भी देखें: जयपुर शिक्षा संकुल पर शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन | 2022 PTI भर्ती अभ्यर्थियों ने सरकार को घेरा



