KBP Times

नॉर्वे के अखबार में छपा PM मोदी का ‘सपेरे’ वाला कार्टून, हाथ में पेट्रोल पंप का पाइप भी दिखाया, छिड़ा विवाद

PM Modi Snake Charmer Cartoon

PM Modi Snake Charmer Cartoon: नॉर्वे के एक अखबार द्वारा प्रकाशित एक कार्टून को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सपेरे के रूप में दर्शाया गया है और उनके हाथ में पेट्रोल पाइप को सांप जैसा दिखाया गया है.इस कार्टून के साथ छपे लेख का शीर्षक “A clever and slightly annoying man” भी चर्चा में है.सोशल मीडिया पर इसे नस्लवादी और भारत की पुरानी छवि को दोहराने वाला बताया जा रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो गई है.

कार्टून में क्या दिखाया गया?
नॉर्वे के एक बड़े अखबार में प्रकाशित कार्टून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पारंपरिक सपेरे की तरह चित्रित किया गया है.उनके हाथ में ऐसी वस्तु दिखाई गई है जो पेट्रोल पाइप जैसी है, लेकिन उसे सांप के रूप में दर्शाया गया है.इस तस्वीर को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है. कार्टून के साथ प्रकाशित लेख का शीर्षक “A clever and slightly annoying man” यानी “एक चालाक और थोड़ा परेशान करने वाला आदमी” भी विवाद का हिस्सा बन गया है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ किया डिनर, X पोस्ट में लिखा- बातचीत का इंतजार…

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
अखबार द्वारा प्रकाशित कार्टून सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. कई यूजर्स ने इसे नस्लवादी करार दिया है. उन्होंने कहा कि यह भारत को पुराने औपनिवेशिक स्टीरियोटाइप सपेरों का देश के रूप में दिखाने की कोशिश है. कुछ लोगों ने इसे पश्चिमी मीडिया की पुरानी मानसिकता बताया और कहा कि यह भारत की आधुनिक छवि को नजरअंदाज करता है. एक यूजर ने इसे औपनिवेशिक सोच की वापसी तक कह दिया.

पहले भी उठते रहे हैं ऐसे विवाद
यह पहली बार नहीं है जब विदेशी मीडिया में भारत को लेकर इस तरह के स्टीरियोटाइप पर विवाद हुआ हो. इससे पहले भी कई मौकों पर स्नेक चार्मर्स या सपेरों का देश जैसी पुरानी छवियों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई जा चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में दिए गए संबोधन में भी कहा था कि दुनिया की भारत को लेकर पुरानी धारणा अब बदल चुकी है और देश तकनीक व नवाचार का वैश्विक केंद्र बन चुका है.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2