KBP Times

क्या सपना चौधरी लेने वाली हैं तलाक? इंटरव्यू में बोलीं- पति के नाम का टैटू हटवाना है…

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पति वीर साहू संग रिश्ते में खटपट की अफवाहें तब तेज हो गईं, जब सपना ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी, टैटू और रिश्ते को लेकर बेपरवाह अंदाज में जवाब दिए. खासतौर पर पति के नाम का टैटू हटाने की बात ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

टैटू हटाने की बात से बढ़ीं चर्चाएं
हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादी और पति वीर साहू को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिनके बाद उनके रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं.सपना से जब उनकी लव मैरिज और प्रपोजल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अब याद नहीं कि पहले किसने प्रपोज किया था.इंटरव्यू के दौरान सपना ने अपने हाथ पर बने वीर साहू के नाम वाले टैटू का भी जिक्र किया.उन्होंने साफ कहा कि वह अपने सारे टैटू हटवाने वाली हैं.हालांकि, इसके पीछे उन्होंने रिश्तों में दूरी नहीं बल्कि प्रोफेशनल वजह बताई. सपना ने कहा कि फिल्मों और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में टैटू छिपाने के लिए काफी मेकअप करना पड़ता है, जिससे समय और मेहनत दोनों ज्यादा लगते हैं.

रिश्ते को लेकर फैंस के मन में सवाल
सपना ने यह भी कहा कि वह पहले ही सफाई दे देना चाहती हैं, क्योंकि टैटू हटते ही लोग अलग-अलग तरह की बातें बनाना शुरू कर देंगे.एक्ट्रेस ने जोर देकर कहा कि वह अब एक्टिंग पर ज्यादा फोकस करना चाहती हैं और अलग-अलग किरदार निभाने में टैटू रुकावट बन रहे हैं. हालांकि, पति-पत्नी के रिश्ते और झगड़ों पर सपना का बेपरवाह अंदाज फैंस को थोड़ा खटका.सोशल मीडिया पर कई यूजर्स अब यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या सपना और वीर साहू के रिश्ते में सबकुछ ठीक है या फिर दोनों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं.फिलहाल, सपना अपनी आगामी फिल्म मैडम सपना को लेकर भी चर्चा में हैं.

यह भी पढ़ें: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया हो रहे हैं अलग? तलाक की खबरों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2