KBP Times

देश के 10 राज्यों में अगले 7 दिन भीषण गर्मी मचाएगी तांडव, चलेगी हीटवेव, जानें देशभर का मौसम

Weather Update Today

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में गर्मी खतरनाक रूप लेती जा रही है. कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि उत्तर और मध्य भारत के 10 राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी जारी रहेगी. 24 मई तक हीटवेव का असर रहेगा. वहीं कुछ इलाकों में गर्म रातें भी लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी. यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रहा. वहीं यूपी का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा. इसके अलावा बठिंडा में 47 डिग्री, महाराष्ट्र के वर्धा में 46.5 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 46.2 डिग्री, राजस्थान के चितौड़गढ़ औऱ पिलानी में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा. निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पूर्वोत्तर और दक्षिणी इलाकों को छोड़कर लगभग आधे देश में हीटवेव का असर रहने वाला है. इस दौरान औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

उत्तरी राज्यों में गर्मी बढ़ेगी
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में आज और हफ्ते भर तेज गर्मी परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 24 मई के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. मैदानी इलाकों में उष्ण लहर यानी हीटवेव गर्मी के असर को बढ़ा सकती है. मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में खास तौर पर दोपहर के समय अलर्ट रहने को कहा है. सुबह 11 बजे से लेकर 5 बजे तक घर से निकलने वालों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है.

आज 20 मई को राजस्थान के 19 जिलों में यूपी के 33 जिलों और पंजाब के 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. 21 मई को राजस्थान में गंभीर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, एमपी, यूपी, पंजाब और महाराष्ट्र में भी हीटवेव चलेगी.

कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 से 3 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज बारिश होने के आसार है. सिक्किम और पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा पुडुचेरी, तमिलनाडू, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में अलग 3 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी
मौसम विभाग के अनुसार, लंबे समय तक धूप में रहने से लोगों में गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ेगा. इसलिए खूब पानी पीते रहें, ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढककर रखें. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी में ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Actress Huma Qureshi

‘बेबी डू डाई डू’ की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, अभिनेत्री हुमा कुरैशी बोली-दर्शकों का आभार

Rajasthan Politics

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Games in india

कॉमनवेल्थ गेम्स; 5 खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, पैरा पावरलिफ्टिंग में उम्मीदें सबसे ज्यादा

Sonam Wangchuk

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

Advocates protest

जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

Narendra Modi

PM मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी, खरगे का पलटवार, कहा- लाठी-डंडे, पैलेट गन का…

Iran-America War

अमेरिका सबसे बड़ा हमला करने को तैयार, ईरान बोला-और भारी कीमत चुकानी होगी

2

2