KBP Times

Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल

Petrol-Diesel Price Hike

Petrol-Diesel Price Hike: देश की आम जनता को महंगाई का आज(19 मई) एक और झटका लगा है. तेल कंपनियों ने पट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी की है. ऑयल मार्केंटिंग कंपनियों ने (OMCs) ने इस बार डीज़ल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. बीते 5 दिनों में तेल की कीमतें दूसरी बार बढ़ाई गई है. इन 5 दिनों में पट्रोल की कीमत में 3 रुपये 87 पैसे और डीजल की कीमत में 3 रुपये 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी से पहले तेल कंपनियों को रोजाना 1000-1200 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों को रोजाना हो रहे नुकसान में करीब 25 फीसदी की कमी आई. पहले तेल कंपनियों का दैनिक घाटा कम होकर 750 करोड़ रुपये के करीब रह गया. बता दें कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है. कच्चे तेल की सप्लाई में रुकावट आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है. तेल कंपनियों ने काफी समय तक खुद ही कच्चे तेल की कीमतों पर जारी भारी बढ़ोतरी का भार उठाया. लेकिन अब तेल कंपनियों ने कच्चे तेल के दामों में हो रही बढ़ोतरी का भार आम जनता पर डालना शुरू कर दिया है.

वहीं पट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक, तेल कंपनियों को घाटे की भरपाई के लिए किसी राहत पैकेज या सब्सिडी पर विचार नहीं किया जा रहा है. ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. इसके बावजूद सरकारी कंपनियां 15 मई तक पेट्रोल-डीजल को पुराने दामों पर बेचती रही हैं.

आज से 4 मेट्रो शहरों के पेट्रोल-डीजल का खुदरा बिक्री मूल्य
MS (पेट्रोल) की कीमतें
दिल्ली- Rs 98.64 (+0.87)
कोलकाता- Rs 109.70 (+0.96 )
मुंबई- Rs 107.59 (+0.91 )
चेन्नई-Rs 104.49 (+0.82)

हाई स्पीड डीज़ल की कीमतें
दिल्ली- Rs 91.58 (+0.91)
कोलकाता- Rs 96.07 (+0.94)
मुंबई- Rs 94.08 (+0.94)
चेन्नई- Rs 96.11 (+0.86)

यह भी पढ़ें: PM मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वाेच्च सम्मान, यूरोप भारत में 100 अरब डॉलर निवेश करेगा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2