KBP Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री बोले – राहुल गांधी का विदेश यात्राओं का खर्च छिपाना गंभीर मामला

Chief Minister of Rajasthan

Chief Minister: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं करने पर इसे गंभीर बात बताया है। मुख्यमंत्री शर्मा ने एक्स पर कहा- लोकतंत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता केवल आम नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि संवैधानिक पदों पर बैठे प्रत्येक व्यक्ति के लिए समान रूप से आवश्यक है। जब एफसीआरए की धारा 6 के तहत विदेशी आतिथ्य की जानकारी देना अनिवार्य है, तब 54 विदेशी यात्राओं के बावजूद सरकारी अनुमति और विवरण का अभाव कई गंभीर प्रश्न खड़े करता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा- देश की जनता यह जानना चाहती है कि क्या विपक्ष के नेता के लिए भी वही नियम लागू होते हैं, जो देश के अन्य जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए हैं ? लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही से कोई भी ऊपर नहीं हो सकता।

विदेश यात्राओं पर 60 करोड़ खर्च

बीजेपी ने राहुल गांधी की यात्राओं पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बीजेपी ने एक्स पर लिखा- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और उनके आधिकारिक वित्तीय रिकॉर्ड के बीच का विरोधाभास स्पष्ट है। 2004 से 2026 के बीच 54 विदेश यात्राओं पर अनुमानित 60 करोड़ खर्च हुए, हालांकि उनकी घोषित आय मात्र 11 करोड़ दिखाई गई है, जो खर्च से 5 गुना कम है। बीजेपी ने लिखा- अगर खर्च विदेशी था, तो एफसीआरए की मंजूरी कहां है ? और अगर निजी था, तो यह टैक्स रिटर्न में क्यों नहीं है ? कानून के अनुसार इन रिकॉर्ड्स का होना अनिवार्य है, लेकिन इनका गायब होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में जनगणना के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 187 RAS अधिकारियों के तबादले

यह भी देखें : “अब दुखी मत होना…” | मीडिया को लेकर वसुंधरा राजे का बड़ा संदेश | पत्रकारिता पर कही बड़ी बात

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Israel Lebanon Attack

अमेरिका-ईरान पीस डील का असर बेअसर! इजराइल के हमले से दहला लेबनान, 18 लोगों की मौत

Birth Chart

कोई वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं फिर भी व्यक्ति के जीवन का ज्योतिषीय नक्शा है जन्म कुंडली

COVID-19

कोरोना की जन्मकुंडली में नया ट्विस्ट, वुहान लैब को अमेरिकी फंडिंग का सनसनीखेज दावा, जानें पूरा मामला

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

2

2