KBP Times

राजस्थान में जनगणना के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 187 RAS अधिकारियों के तबादले

Rajasthan RAS Transfer

Rajasthan RAS Transfer: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 RAS अफसरों के तबादले किए हैं. कई विभागों में निदेशक से लेकर कई पदों पर अफसर बदले गए हैं. एडीएम और एसडीएम के तबादले भी किए गए हैं. गौ-पालन विभाग के निदेशक पंकज ओझा का तबादला करके उन्हें सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग में निदेशक के पद पर लगाया गया है. पंकज ओझा की जगह गोविंद गुरु जनजाति यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार कश्मि कौर रान को गौ-पालन विभाग के निदेशक पद पर लगाया गया है.

किसको कहां लगाया गया?
जयपुर की प्रथम एडीएम विनीता सिंह को राजस्थान बीज निगम का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है. राजस्थान रोडवेज में कार्यकारी निदेशक (ईडी) के पद पर कार्यरत ज्योति चौहान को चिकित्सा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. डीएलबी में डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार पुरोहित का तबादला कर उन्हें राजस्थान रोडवेज में ईडी ट्रैफिक के पद पर लगाया गया है. झुंझुनूं जिला परिषद के सीईओ कैलाशचंद यादव को कॉलेज शिक्षा विभाग में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है. राजस्थान सरकार ने जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय और जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों की आपसी अदला-बदली भी की है. जोधपुर डिस्कॉम के सचिव अमानुल्लाह खान को आयुर्वेद विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है. वहीं आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वर्तमान रजिस्ट्रार अखिलेश कुमार पीपल को जोधपुर डिस्कॉम का सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं जयपुर जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ शेर सिंह लुहाड़िया को राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. भीलवाड़ा के जहाजपुर एसडीओ राजकेश मीणा को राजस्थान राज्य खेल परिषद का सचिव और खेल विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है.

तहसीलदार सेवा से प्रमोट हुए RAS अधिकारियों को पोस्टिंग
तहसीलदार सेवा से आरएएस में पदोन्नत हुए 11 अधिकारियों में से 10 को एसडीएम पद पर नियुक्ति दी गई है। इनमें अनिल कुमार गोयल, श्यामसुंदर बेनीवाल, मदाराम, विनोद कुमार, स्वाति, सुमन राठौड़, मनीषा बेरवाल, कृष्ण सिंह, शिक्षा पवन, सत्यवीर सिंह, रमेश चंद्र बडोरा और हेमेंद्र कुमार गोयल के नाम शामिल हैं.

जनगणना के बीच बड़े प्रशासनिक बदलाव
प्रदेश में जनगणना प्रक्रिया के बीच एसडीएम और एडीएम स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. वर्तमान में 1 से 15 मई तक स्व-जनगणना का कार्य चल रहा है, जबकि 16 मई से जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग का काम शुरू करेंगे. आमतौर पर जनगणना प्रक्रिया शुरू होने के बाद इससे जुड़े अधिकारियों के तबादले नहीं किए जाते, लेकिन इस बार सरकार ने घर-घर सर्वे शुरू होने से ठीक पहले बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं.

यह भी पढ़ें: नीट पेपर लीक केस में दिनेश बिवाल नाम का शख्स गिरफ्तार, कांग्रेस ने BJP नेता होने का किया दावा

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2