KBP Times

‘पति पत्नी और वो 2’ में रकुल प्रीत के किरदार की फैन हुईं सारा अली खान, बोलीं- नीलोफर बनना चाहती थी…

Pati Patni Aur Woh 2

Pati Patni Aur Woh 2:अपनी आगामी फिल्म पति पत्नी और वो 2 के प्रमोशन में जुटीं सारा अली खान ने फिल्म से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया है.अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें फिल्म में रकुल प्रीत सिंह का किरदार ‘नीलोफर’ बेहद पसंद आया. सारा ने रकुल की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ करते हुए कहा कि स्क्रीन पर उन्होंने इस रोल को शानदार तरीके से निभाया है. फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सारा को पसंद आया ‘नीलोफर’ का किरदार
सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म पति पत्नी और वो 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं. प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया.उन्होंने बताया कि फिल्म के सभी किरदार खास हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा रकुल प्रीत सिंह का किरदार ‘नीलोफर’ पसंद आया.

आयुष्मान ने खोला राज
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया कि सारा को फिल्म में नीलोफर के डायलॉग सबसे ज्यादा पसंद थे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सारा कई बार इस किरदार की तारीफ कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: “मेरा काम सिर्फ एंटरटेनमेंट है…” राजनीति में एंट्री की अटकलों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

रकुल की कॉमिक टाइमिंग की तारीफ
इस पर सारा ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ते समय ही उन्हें नीलोफर का किरदार बेहद दिलचस्प लगा था.हालांकि, जब उन्होंने सेट पर रकुल को यह भूमिका निभाते देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि यह किरदार रकुल के लिए ही बना है.सारा ने कहा, “रकुल इतनी मजेदार लगी हैं कि अब लगता है जो हुआ, अच्छे के लिए हुआ। अगर दूसरी दुनिया होती तो मैं जरूर यह रोल निभाना चाहती.

रकुल ने साझा किया अनुभव
वहीं रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि आयुष्मान खुराना के साथ दोबारा काम करना बेहद आसान और मजेदार रहा.उन्होंने कहा कि पूरी टीम के बीच अच्छी समझ होने से शूटिंग का माहौल काफी सहज और मस्तीभरा रहा.

15 मई को रिलीज होगी फिल्म
टी-सीरीज और बी.आर. स्टूडियोज के बैनर तले बनी पति पत्नी और वो 2 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2