KBP Times

CBSE Board Result 2026: 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, जल्द जारी होगा रिजल्ट, कैसे करें चेक?

CBSE Board Result 2026

CBSE Board Result 2026:सीबीएसई बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. लाखों छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की ओर से नतीजे 11 से 17 मई 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है. छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी देख सकेंगे. इस बार रिजल्ट के दौरान वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक को देखते हुए बोर्ड ने तीन अलग-अलग सर्वर तैयार किए हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो. परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी की मदद से आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

जल्द जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे. इस साल बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 18.59 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. अब छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि बोर्ड 11 से 17 मई के बीच कभी भी नतीजे जारी कर सकता है.

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. बोर्ड ने इस बार वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को संभालने के लिए तीन अलग-अलग सर्वर की व्यवस्था की है, जिससे रिजल्ट देखने में दिक्कत कम होगी.

UMANG ऐप से भी मिलेगा स्कोरकार्ड

सीबीएसई छात्रों को डिजिलॉकर पर डिजिटल मार्कशीट की सुविधा भी देता है. रिजल्ट जारी होने के कुछ समय बाद छात्र डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए ‘Education’ सेक्शन में जाकर CBSE बोर्ड चुनना होगा. वहीं, मोबाइल यूजर्स UMANG ऐप के जरिए भी आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे. ऐप में CBSE सर्च कर जरूरी जानकारी भरते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

इंटरनेट न हो तो SMS से करें रिजल्ट चेक
अगर रिजल्ट के समय इंटरनेट स्लो हो जाए या उपलब्ध न हो, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में “CBSE12 रोल नंबर जन्म तिथि स्कूल नंबर सेंटर नंबर” टाइप कर 7738299899 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में विषयवार अंक SMS के जरिए मिल जाएंगे.

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां “Senior School Certificate Examination Results 2026” लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें. सबमिट करते ही स्क्रीन पर प्रोविजनल मार्कशीट दिखाई देगी. छात्र इसे डाउनलोड करने के साथ प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sachin Pilot News

“इतनी जिद, अड़ियल रवैया क्यों?…” कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

BSNL Sim

BSNL है तो दूसरी सिम नहीं होगी बंद, 107 का प्लान

GST Registration

वन नेशन वन GST रजिस्ट्रेशन की तैयारी, केन्द्र सरकार ने की कमेटी गठित

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

Parliament Protest

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

2

2