KBP Times

ईडी की रेड के बाद पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्शन, AAP ने बोला हमला

Sanjeev Arora Arrested

Sanjeev Arora Arrested: पंजाब की राजनीति में आज शनिवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED ने आज सुबह रेड की. दोपहर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं उनके ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई अभी भी जारी है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. फतेहगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब से प्यार नहीं करती, वो पंजाब से नफ़रत करती है. भाजपा का काम करने का तरीका है कि वे जहां भी जाते हैं, पहले दंगे और झगड़े भड़काते हैं. बंगाल में पहले से ही आग लगी हुई है. लेकिन यह ध्रुवीकरण पंजाब में कामयाब नहीं होगा. कभी-कभी वे ED, CBI, या IT भेजते हैं. लेकिन पंजाबियों को धमकाया नहीं जा सकता. यही उन्होंने अशोक मित्तल के साथ किया. उन्होंने ED भेजी, जिसने दो दिन तक रेड की. फिर वह भाजपा में शामिल हो गए, जिसने उन्हें बचा लिया. फिर ED केस का क्या हुआ?

“बीजेपी पंजाब में घुसने लायक़ नहीं बचेगी”
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पंजाब के घर घर में ED रेड की चर्चा है. जिस तरह मोदी और बीजेपी पंजाब के साथ धक्का कर रहे हैं, लोग उन्हें खूब भला बुरा कह रहे हैं. यहां तक कि बीजेपी वाले ख़ुद भी बीजेपी की खूब बुराई कर रहे हैं. पीएम मोदी पंजाब को कभी समझे ही नहीं. एक पंजाबी प्यार से अपना सब कुछ दे देगा, लेकिन उसके साथ धक्का करोगे तो पूरी ताक़त से बदला लेगा. पीएम मोदी, चार ED की रेड और करवा दो, बीजेपी की सारी सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी. जिनको आप गिरफ्तार करोगे वो तो चार दिन बाद बाहर आ जाएंगे, पर बीजेपी अगले बीस साल पंजाब में घुसने लायक़ नहीं बचेगी.

“ताकतों का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए”
AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि ताकतों का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. आप(भाजपा) किसी व्यक्ति को मजबूर कर रहे हैं कि या तो वे हमारे साथ शामिल हो जाए नहीं तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. लोकतंत्र का उसूल ये नहीं कहता कि आप अपनी शक्तियों का किसी के खिलाफ इस्तेमाल करें. भाजपा को इसका जवाब देना होगा. आज देश के 140 करोड़ लोग भाजपा की लोकतंत्र को खत्म करने वाली नीति को देख रहे हैं.

ED की रेड पर राघव चड्ढा की भी आई प्रतिक्रिया
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED की रेड पर कहा कि पंजाब को ‘रंगला’ बनाने का सपना दिखाकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब के खजाने को कंगला बनाने का काम किया है. पंजाब के लोगों ने बहुत उम्मीदों के साथ AAP को बहुमत दिया था सरकार चलाने के लिए लेकिन ये बहुमत पंजाब को लूटने का नहीं था. ये बहुत बड़ा धोखा है पंजाब के लोगों के बहुमत के साथ, AAP पूरी तरह से भ्रष्ट लोगों के हाथों में फंसकर रह गई है. जब हमने पार्टी के भीतर रह कर इन मुद्दों को उठाने का प्रयास किया तो हमें चुप करवा दिया गया. ये पंजाब के लोगों के साथ सबसे बड़ा धोखा है, सबसे बड़ी लूट है. एजेंसियां तो इसमें कार्रवाई करेंगी हीं लेकिन असल कार्रवाई पंजाब के लोग करेंगे.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2