KBP Times

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड पर भड़की AAP, केजरीवाल, भगवंत मान ने BJP पर बोला हमला

Sanjeev Arora Ed Raid

Sanjeev Arora Ed Raid: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की छापेमारी पर कहा कि आज सुबह से पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ED की रेड चल रही है. ED का काम है कि देश के अंदर अगर कहीं मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है तो उसको रोकना, उसकी जांच करना है. अगर इस मकसद से ED अपनी कार्रवाई करे तो हमें कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है, जिस तरह से मोदी राज के अंदर एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है. पंजाब के लोगों के साथ नाइंसाफी की जा रही है. पंजाब के लोगों को कुचलने की कोशिश की जा रही है. पंजाब के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है.

“डराने-धमकाने के लिए नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं”
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज संगरूर में मैंने मीडिया के साथियों के साथ एक गंभीर मुद्दे पर विशेष चर्चा की. केंद्र में भाजपा सरकार देश के संवैधानिक ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही है. भाजपा लगातार सीबीआई, ईडी, आयकर आयोग और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है. आखिर ईडी की छापेमारी सिर्फ उन्हीं राज्यों में क्यों की जा रही है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है? यह लोकतंत्र की सीधी हत्या है. पंजाबियों के खिलाफ नफरत और भेदभाव की राजनीति की जा रही है. हमें डराने-धमकाने के लिए हर दिन नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी का पहला बयान, कहा- प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि…

“हम न झुकेंगे और न ही रुकेंगे”
उन्होंने आगे लिखा कि मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं और पीरों की भूमि है, इस उपजाऊ मिट्टी में हर बीज अंकुरित हो सकता है, लेकिन नफरत का बीज यहां कभी जड़ नहीं पकड़ सकता. दरअसल, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पारित होने के बाद भाजपा पूरी तरह से घबरा गई है. पंजाब की जनता के साथ इस तरह के खेल खेलना बंद करो. यह तानाशाही व्यवहार यहाँ जारी नहीं रह सकता. हम पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करते रहेंगे. हम न झुकेंगे और न ही रुकेंगे. क्रांति जिंदाबाद.

ED की छापेमारी पर BJP ने क्या कहा?
भाजपा पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की छापेमारी पर कहा कि पंजाब में ED की जो छापेमारी चल रही है, वह अमन अरोड़ा या संजीव अरोड़ा के बारे में नहीं है, बल्कि यह भ्रष्टाचार का विषय है. यह मुद्दा सरकारी सत्ता के दुरुपयोग का है. यह किसानों की ज़मीन को गलत कीमतों पर खरीदने, उसे CLU में बदलने और फिर धोखाधड़ी से स्क्वायर-यार्ड के हिसाब से बेचने के बारे में है.

 

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2