KBP Times

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी का पहला बयान, कहा- प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि…

West Bengal BJP CM Oath

West Bengal BJP CM Oath: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ली है. मुख्यमंत्री बनने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.प्रधानमंत्री की इच्छा थी कि नई सरकार रवींद्र जयंती के दिन अपना कार्यकाल शुरू करे. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गुरु रवींद्रनाथ को प्रणाम करते हुए शपथ ग्रहण किया. मेरा सरकारी कार्य जोरासांको से गुरु को प्रणाम करके शुरु हुआ है. वहीं मंत्री पद की शपथ लेने वाले दिलीप घोष ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है, 75 साल की तपस्या के बाद आज सरकार आई है. जनता बहुत खुश है.

शपथ ग्रहण के बाद PM मोदी भी किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई. उन्होंने जनता से गहरे जुड़ाव और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझने वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है. उनके आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं.

शपथ ग्रहण में शामिल हुए केंद्रीय मंत्रियों ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रदेश में उनकी सरकार बनी है, अब विकसित, सुरक्षित बंगाल भारत के लिए भी जरूरी था. किसानों की सब समस्याओं का समाधान होगा. जिन योजनाओं को ममता बनर्जी ने रोका था, अब वे प्रारंभ होंगी.
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर भारत में एक नया सांस्कृतिक उदय हुआ है. भाजपा के नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जनता ने किया है. शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल का विकास होगा.
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि बंगाल के लिए एक नया दौर शुरू हुआ है. तमाम योजनाएं जिनका सीधा असर युवाओं के सशक्तिकरण पर पड़ता है उन योजनाओं में यहां की सरकार भाग ही नहीं ले रही थी.
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बंगालवासियों को इस बदलाव के लिए बहुत-बहुत बधाई. बंगाल में विकास का नया अध्याय शुरू करने के लिए शुभेंदु अधिकारी और उनकी पूरी टीम को बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि मैं बंगाल की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने भय, भ्रष्टाचार और हिंसा को नकार कर विकास को चुनने का काम किया है. निश्चित तौर पर अगले 5 साल बंगाल के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने पर अभिषेक बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- दुर्भाग्य से जो कुछ हमने…

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2