KBP Times

राजस्थान रॉयल्स का गुजरात टाईटंस से 9 मई को मुकाबला

Rajasthan royals

Rajasthan Royals: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 9 मई को राजस्थान रॉयल्स टीम का गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबला होगा। इस महत्वपूर्ण मैच के लिए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस की। गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बुधवार को वैभव सूर्यवंशी ने टीम के साथ नेट्स में जमकर पसीना बहाया। उनके साथ कप्तान रियान पराग, यशस्वी जायसवाल सहित अन्य खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की तैयारी करते नजर आए।

बाल श्रम का आरोप

वहीं साउथ के एक सोशल एक्टिविस्ट सी.एम. शिवकुमार नायक ने राजस्थान रॉयल्स पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खिलाने पर बाल श्रम का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतनी कम उम्र में बच्चे को प्रोफेशनल क्रिकेट में उतारना शोषण की श्रेणी में आ सकता है। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी है।

कम उम्र पर छिड़ी बहस

हालांकि इस विवाद के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या क्रिकेट खेलना वास्तव में बाल श्रम की श्रेणी में आता है? भारत के कानून के अनुसार- 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खतरनाक उद्योगों में काम कराने पर प्रतिबंध है। वहीं खेल और प्रतिभा आधारित गतिविधियों को अलग नजरिए से देखा जाता है। 14 से 18 वर्ष के किशोर कुछ शर्तों के साथ गैर-खतरनाक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। बशर्तें उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य प्रभावित न हो। बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा है। एक ओर जहां उनकी प्रतिभा की सराहना हो रही है। वहीं दूसरी ओर कम उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने को लेकर बहस छिड़ गई है।

टॉप 4 में है राजस्थान रॉयल्स

टीम के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की प्वाइंट टेबल में टॉप-4 में बनी हुई है। हालांकि जयपुर में खेले गए पिछले दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में 9 और 19 मई को जयपुर में होने वाले मुकाबले टीम के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। अगर टीम इन मैचों में जीत हासिल करती है तो प्लेऑफ की राह आसान हो सकती है, लेकिन हार की स्थिति में उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।

यह भी देखें : Jaipur: 20 साल से टूटी सड़कें, जाम सीवर और गंदगी से जूझ रहे लोग | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Supreme Court Hearing on jantar mantar

सुप्रीम कोर्ट में जंतर-मंतर हिंसा से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई, गवाह ऑनलाइन भी दे सकेंगे बयान

Tilak and nitish winner of match

भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तिलक-नीतीश ने हारा हुआ मैच जिताया

ATS Mumbai Action

मुंबई के माहिम इलाके से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार, फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली

Plane Accident in philipins

फिलीपींस में हवा में आपस में टकराए दो विमान, 4 पायलटोें की मौत; ट्रेनिंग के दौरान हादसा

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

2

2