IPL: 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स (DC)का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अहम है। दिल्ली पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है। जबकि चेन्नई नौ मैचों में चार जीत के साथ छठे स्थान पर है।
चेन्नई का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए हैं। चेन्नई (CSK) का पलड़ा भारी रहा है। उसने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं।
केएल राहुल दिल्ली के टॉप रन स्कोरर
केएल राहुल इस मैच में 7 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप में टॉप पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं। वहीं अब तक एक सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं। वहीं, अक्षर पटेल टॉप विकेट टेकर हैं। वे 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच IPL में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री (60-66 मीटर) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच होते हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों के नतीजे बिल्कुल अलग रहे हैं। इस पिच पर IPL के 100 मैच खेले गए हैं। इनमें 48 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 51 बार चेज करने वाली टीम जीती है। एक मैच रद्द हुआ।
दिल्ली में आज बारिश के आसार नहीं
5 मई 2026 (मंगलवार) को दिल्ली में होने वाले मैच के दौरान मौसम के गर्म और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि सोमवार को दिल्ली में बारिश हुई थी।



