KBP Times

नीट यूजी के Admit Card 27 अप्रैल को होंगे जारी, समझें डाउनलोड की प्रक्रिया

Admit Card issue by NTA

Admit Card : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के एडमिट कार्ड 27 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार सुबह 10 बजे से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना आधार बायोमेट्रिक पहले से अपडेट रखें। परीक्षा केंद्र पर पहचान की जांच के लिए यह दिखाना जरूरी होता है। अगर जानकारी अपडेट नहीं है, तो उम्मीदवार अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इसे समय रहते ठीक करवा लें।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड (प्रिंट कॉपी) और एक वैध पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी होगा। जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा, डाक से नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर इसका डुप्लिकेट नहीं मिलेगा, इसलिए इसे संभालकर रखना होगा।

परीक्षा पैटर्न

नीट यूजी परीक्षा ऑब्जेक्टिव (MCQ) होगी, जिसमें हर सवाल के 4 विकल्प होंगे और एक सही जवाब चुनना होगा। भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 सवाल होंगे, जबकि जीव विज्ञान में 90 सवाल होंगे। कुल मिलाकर 180 सवाल और 720 अंक की परीक्षा होगी।

इवेंट तिथि
आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना 8 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026
सुधार विंडो 10 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक
एडमिट कार्ड जारी 27 अप्रैल 2026 (संशोधित)
परीक्षा 3 मई 2026
परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

 

यह भी पढ़ें : Mext Scholarship: जापान सरकार की भारतीय स्टूडेंट्स को Fully-Funded स्कॉलरशिप

यह भी देखें : Jaipur: टोंक रोड पर ट्रैफिक अव्यवस्था का ये है असली कारण। KBP Times

 ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिखा सुरक्षा पिन (Captcha) भरें।
  • सबमिट पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • अब A4 साइज में प्रिंट निकालकर परीक्षा के दिन साथ ले जाएं।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2