KBP Times

Mext Scholarship: जापान सरकार की भारतीय स्टूडेंट्स को Fully-Funded स्कॉलरशिप

Mext Scholarship in Japan

Mext Scholarship : भारत सरकार ने जापान सरकार के साथ मिलकर भारतीय छात्रों के लिए जापान जैसे उन्नत तकनीक वाले देश में रिसर्च या मास्टर डिग्री करने का सपना देखने वालों के लिए अवसर के द्वार खोल दिए है। वो छात्र-छात्राएं विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए जापान सरकार उनके लिए एक शानदार चांस लेकर आई है। जापान की एंबेसी ने Mext Scholarship 2026 का ऐलान कर दिया है। यह स्कॉलरशिप उन भारतीय स्टूडेंट्स के लिए है जो जापान की टॉप यूनिवर्सिटीज से मास्टर या पीएचडी की डिग्री लेना चाहते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह फंडेड प्रोग्राम है, जिसका मतलब है कि आपकी पढ़ाई से लेकर वहां रहने और आने-जाने के हवाई टिकट का पूरा खर्चा जापान सरकार ही उठाएगी। जापान सरकार की इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। जो स्टूडेंट्स रिसर्च सेक्टर में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए यह करियर बनाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।

कितना पैसा और क्या सुविधाएं मिलेंगी?

जानकारी के मुताबिक जापान सरकार (Mext Scholarship) स्टूडेंट्स को हर महीने एक फिक्स अमाउंट देगी ताकि वे बिना किसी फाइनेंशियल प्रॉब्लम के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। पीएचडी करने वाले स्टूडेंट्स को हर महीने करीब 85,300 रुपये और मास्टर डिग्री वालों को लगभग 84,700 रुपये मिलेंगे। आपको यूनिवर्सिटी की कोई भी ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी। इसके साथ ही भारत से जापान जाने और कोर्स खत्म होने पर वापस

Apply करने की लास्ट डेट और जरूरी जानकारी

जापान की Mext Scholarship के लिए आपको ऑनलाइन के बजाय ईमेल के जरिए अप्लाई करना होगा। अप्लाई करने की अंतिम तिथी 13 मई 2026 की रात 11ः59 बजे तक अपना फॉर्म ईमेल कर दें।
ईमेल आईडीः आपको अपना फॉर्म ेscholarship-india@nd.mofa.go.jp पर भेजना होगा। सिलेक्शन प्रोसेसः आपके फॉर्म की जांच मई के आखिर तक होगी। इसके बाद 28 जून को एक लिखित परीक्षा ली जाएगी और जुलाई की शुरुआत में इंटरव्यू होंगे।

कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है योग्यता?

इस Mext Scholarship में अप्लाई करने के लिए स्टूडेंट्स की उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए। अगर आप मास्टर डिग्री के लिए जा रहे हैं, तो ग्रेजुएशन में कम से कम 70þ नंबर होने चाहिए। वहीं पीएचडी के लिए मास्टर डिग्री में 70þ मार्क्स होना जरूरी है। हालांकि, सोशल साइंस और ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट्स को थोड़ी राहत देते हुए न्यूनतम अंक 65þ तय किए गए हैं। एलिजिबल कैंडिडेट्स साइंस, मैथ, रोबोटिक्स, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर के साथ-साथ स्पोर्ट्स साइंस और सोशल साइंस जैसे सब्जेक्ट्स में पढ़ाई कर अपना करियर बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Heat wave की आशंका , 27 अप्रैल से स्कूलों का बदला समय

नई दिल्ली में मौजूद जापान सूचना केंद्र ने साफ किया है कि, स्टूडेंट्स फॉर्म भरने और अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल गाइडलाइंस को अच्छी तरह पढ़ लें। कैंडिडेट्स केवल जरूरी जानकारी और अपने डाउट क्लियर करने के लिए ही एंबेसी से संपर्क करें। आने का एयर टिकट भी फ्री मिलेगा।

यह भी देखें : JCTSL मजदूर कांग्रेस का शहीद स्मारक पर हल्ला बोल, बकाया एरियर भुगतान की मांग। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Anantnag Lal Chowk Attack

जम्मू के अनंतनाग में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल शहीद, सेना-पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

New Zealand - West Indies

आखिरी वनडे मैच दो विकेट से हार कर भी न्यूजीलैंड ने जीती सीरीज

Nasiruddin Shah

छात्र आंदोलन को सीनियर एक्टर्स का सपोर्ट, शाह बोले- मुल्क की युवा पीढ़ी से उम्मीद

Patna Protest

पटना में छात्रों का राजभवन मार्च, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, वॉटर कैनन से पानी की बौछार

International Media

दिल्ली के छात्र आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया की नजर, लिखा- खून बहा लेकिन झुके नहीं

Parliament Protest

काले कपड़ों में संसद पहुंचे कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों के सांसद, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

America-Iran war

बमों की आवाजों के साथ ईरान में हुई सुबह, अमेरिका ने 5 शहरों पर बम बरसाए

CJP Protest

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी, बंगाल से 2 हजार CRPF जवान एयरलिफ्ट, 16 मेट्रो स्टेशन बंद

Women Reservation

महिला आरक्षण लागू करने की मांग पर दिल्ली में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, ओबीसी महिलाओं को शामिल करने की उठी मांग

2

2