KBP Times

IPL: जयपुर में आज RR और SRH के बीच मैच, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, टिकट ना मिलने पर स्टेडियम के बाहर हंगामा

IPL match at SMS Stadium

IPL: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शाम IPL मैच की धूम रहेगी। सजे संवरें सवाई मानसिंह स्टेडियम को गुलाबी रंग में रंगा गया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) और हैदराबाद सनराइजर्स (HS) के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए प्रदेश भर से ही नहीं बल्कि देश भर के विभिन्न राज्यों से भी क्रिकेट प्रेमी जयपुर पहुंचे हैं। मैच के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। जिनहे टिकट नहीं मिले उन युवाओं ने स्टेडियम के बाहर हंगामा किया। आईपीएल-2026 में आज दो मैच खेले जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

हैदराबाद का पलड़ा भारी

राजस्थान और हैदराबाद के बीच IPL में अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स केवल 9 मैच जीतने में सफल रही है। हालांकि, अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान इस रिकॉर्ड को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम आरआर का दूसरा होम ग्राउंड है। यहां दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं।

वैभव और आर्चर राजस्थान की ताकत

राजस्थान रॉयल्स के लिए इस IPL सीजन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबको प्रभावित किया है। उन्होंने 7 मैचों में 220.86 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर टीम की मुख्य कड़ी हैं। आर्चर ने 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.96 का रहा है।

स्टेडियम की पिच 

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान मदद देती है। हालांकि, मैच शाम को होने के कारण दूसरी पारी में ओस की भूमिका हो सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है।

यह भी पढ़ें : कैसे होती है IPL चीयरलीडर की भर्ती, कहां से आया कॉन्सेप्ट? ग्लैमर के पीछे की सच्चाई

मैच के टिकट के लिए स्टेडियम में हंगामा

जयपुर में शनिवार को होने वाले IPL में राजस्थान रॉयल्स के मैच के टिकट को लेकर हंगामा हो गया। स्टेडियम के बाहर आज भी टिकट लेने वालों की लंबी लाइन लगी रही। इस बीच टिकट नहीं मिलने पर कुछ युवाओं ने प्रदर्शन कर दिया। युवाओं ने स्टेडियम के गेट पर लगे राजस्थान रॉयल्स के बैनर को फाड़कर लोहे की बैंच को उठाकर पटक दिया। उन्होंने टिकट ब्लैक में मिलने का आरोप लगाया और वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाए। हंगामे की सूचना पर डीसीपी (साउथ) ललित किशोर शर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। समझाइश की कोशिश की लेकिन युवाओं के नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा। एक बारगी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी देखें : JCTSL मजदूर कांग्रेस का शहीद स्मारक पर हल्ला बोल, बकाया एरियर भुगतान की मांग। KBP Times

दलालों के पास टिकट

टिकट खरीदने आए लोगों में व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है और आम दर्शकों को टिकट नहीं मिल रहे। वहीं दलालों के पास टिकट आसानी से टिकट उपलब्ध हैं। लोगों का कहना था कि अगर टिकट पहले ही खत्म हो चुके थे तो स्टेडियम के बाहर इतनी लंबी लाइन क्यों लगवाई गई।

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2