KBP Times

Heat wave की आशंका , 27 अप्रैल से स्कूलों का बदला समय

Heat wave

Heat wave : पिछले पखवाडे से पड़ रही तेज गर्मी और मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में हीट वेव की चेतावनी के ध्यान में रखते हुए राजस्थान में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है ताकि छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को भरी गर्मी में बच्चों को स्कूल भेजने और वापस घर आने में कोई परेशानी ना हो। इसी संबंध में जयपुर कलेक्टर ने प्री प्राइमरी क्लास से कक्षा आठ तक के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 27 अप्रेल से इन क्लासेज के लिए स्कूल समय सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

आदेश नहीं मानने पर एक्शन

गुरुवार को जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि आदेशों की पालना नहीं करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एक्शन लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बढ़ते तापमान और हीटवेव की आशंका को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है। इसी वजह से जयपुर में इन क्लासेज के लिए स्कूलों का समय बदला गया है, ताकि दोपहर की तेज धूप और लू से विद्यार्थियों को सुरक्षित बचाया जा सके।

गर्मी की तेजी

अप्रैल के दूसरे हफ्ते से शुरु हुई तेज गर्मी से आम जन जीवन प्रभावित हुआ है सुबह आठ बजे से तापमान बढना शुरु हो जाता है जो दोपहर बारह बजते बजते 35 से 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। इस दौरान स्कूल में और स्कूल से लौटते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने आठवीं कक्षा तक बच्चों के स्कूल का समय सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक किया है।

यह भी पढ़ें : ओपन स्कूल में 14,122 छात्रों के आवेदन फार्म निरस्त, विद्यार्थियों ने कहा- समय पर नहीं दी सूचना

यह भी देखें : जयपुर का अजमेरी गेट अंडरपास बना खौफ का अड्डा! ट्रैफिक जाम से परेशान जनता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2