KBP Times

PM मोदी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़की BJP, चुनाव आयोग में शिकायत

Mallikarjun Kharge on PM Modi

Mallikarjun Kharge on PM Modi: तमिलनाडू में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होने वाली है. विधानसभा चुनाव में डीएमके-कांग्रेस का बीजेपी- AIADMK के गठबंधन से हो रहा है. सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है. इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री को आतंकवादी बता दिया है. उसके बयान के बाद बवाल शुरू हो गया है. बीजेपी लगातार कांग्रेस और खरगे पर हमलावर है. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.

जिसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज भाजपा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला है. हम बहुत दुखी मन और आक्रोशित होकर चुनाव आयोग से मिले हैं. आज उनसे मिलने का मुख्य मुद्दा यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री के लिए जो शब्द इस्तेमाल करते हुए उनको अपमानित करने का काम किया, मुझे लगता है कि यह विषय सिर्फ भाजपा का नहीं है, यह हमारे देश का विषय है, लोकतंत्र का विषय है. मुझे नहीं लगता है कि आज तक किसी राजनीतिक पार्टी ने ऐसा अपशब्द प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग किया है. प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना, आप सब कांग्रेस की मानसिकता समझ सकते हैं. उन्होंने आज सारी सीमाएं पार कर दी हैं. हमने मांग की है कि इसपर सख्ती से कार्रवाई की जाए और यह भी मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी पूरे देश के लोगों से माफी मांगे.

“पीएम का अपमान किया है”
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के जो राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं उन्होंने पीएम मोदी का अपमान किया, देश का अपमान किया है और देश के लोगों द्वारा चुने हुए पीएम और लोकमत के द्वारा बने हुए पीएम का अपमान किया है.

यह भी पढ़ें: “दीदी को भगवान राम के नाम से चिढ़ है…” कोलकाता में CM योगी का ममता बनर्जी पर जोरदार हमला

“जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी”
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को शर्मसार होना चाहिए जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष देश की जनता द्वारा चुने हुए सांसद और आज वो हमारे पार्टी के पीएम तथा उनके नाम पर सिद्धार्थनगर की जनता ने हमें चुना है और यूपी में तीसरी बार जनादेश दिया है और उनको कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आतंकी कहे तो क्या वह मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके हैं जिस तरीके का उन्होंने शब्द प्रयोग किया है वो बहुत निंदनीय है. जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी.

“कांग्रेस बहुत घटिया राजनीति में उतर आई है”
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के शब्दकोष में जितनी भी अपशब्दों की संख्या होगी उससे अधिक बार देश के पीएम मोदी के प्रति कांग्रेस के वर्तमान बुजुर्ग नेता और कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उससे पहले की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सभी बड़े नेताओं ने पीएम मोदी के प्रति अपशब्द का प्रयोग किया है. पीएम मोदी को आतंकी कहना यह देश के पीएम को नहीं है ये देश के 140 करोड़ की जनता को अपशब्द कहा गया है और उनका अपमान किया गया है मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम पद का आदर नहीं किया है उनका देश से माफी मांगनी चाहिए और पीएम मोदी से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस बहुत घटिया राजनीति में उतर आई है वो पीएम मोदी को उनके पद से हटाने की तमाम कोशिश के बावजूद सफल नहीं हो पाए क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की ताकत होती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Blue Jersy of indian hockey team

भारतीय हॉकी टीम ने ड्रेस बदली, नीली जर्सी में ही खेलेगी एशियन गेम्स, नारंगी रंग पर विवाद

Rahul Gandhi

मुंबई हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका की खारिज, PM मोदी की मानहानि का केस

russia president

BRICS समिट के लिए भारत आएंगे पुतिन : PM मोदी के साथ बैठक ; व्यापार और यूक्रेन पर चर्चा

Voting for urban bodies election in rajasthan

प्रदेश की 162 नगरीय निकायों में 9 सितंबर को मतदान, 20 हजार से अधिक प्रत्याशी

women's asia cup cricket

Women’s Asia Cup Cricket कप में रिकॉर्ड-पाकिस्तान की नशरा ने 7 रन देकर लिए 6 विकेट

Moulana Tauqeer Raza

बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने कहा-‘सर तन से जुदा’ नारा देश की अखंडता को चुनौती

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

2

2