West Bengal Elections 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोलकाता के जोरासांको विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बंगाल आज बदहाल है जो ज्ञान की धारा थी आज वो बेरोजगारी की अंधकार में भटकती हुई दिखाई दे रही है. किसान बदहाल है, उद्योग बंद हो रहे हैं पिछले 10 वर्ष के अंदर 7000 से अधिक बड़े उद्योग बंगाल में बंद हुए हैं. 30 लाख से अधिक युवा यहां बेरोजगार हुआ है लेकिन TMC और ममता दीदी किसी की सुनने वाली नहीं है. आपने देखा ही होगा कि कोलकाता के मेयर क्या कह रहे हैं. उनका कहना है कि यहां उर्दू का इस्तेमाल किया जाएगा.
“बंगाल में गौ-हत्या बड़े पैमाने पर हो रही है”
उन्होंने कहा कि हम यहां यह कहने आए हैं कि बंगाली पहचान के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता. बंगाल की पहचान काबा से नहीं जुड़ी है, बल्कि बंगाल की पहचान मां कालीबाड़ी से जुड़ी है. बंगाल में गौ-हत्या बड़े पैमाने पर हो रही है. ममता दीदी को भगवान राम के नाम से चिढ़ है. दुर्गा पूजा के दौरान अनुमति नहीं दी जाती. यहां हम जिस तरह की अराजकता देख रहे हैं, वह वैसी ही है जैसी 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थी. आज यूपी में कोई अशांति नहीं है आज हर तरफ उत्सव का माहौल है.
यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे, CM धामी ने की PM मोदी के नाम की पहली पूजा
“बुआ भतीजे दोनों बंगाल के अस्तित्व को समाप्त करना चाहते हैं”
सीएम योगी ने आगे कहा कि बंगाल की धरा ने एक से एक महापुरुष दिए. स्वतंत्र भारत में भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत भी इसी धरा ने दिया है. गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के उस परिसर को जो हैरिटेज परिसर था. जहां गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर की फोटो लगने चाहिए थी, भारत माता की फोटो लगनी चाहिए थी. TMC के गुंडों ने जबरन उस पर कब्जा करके ममता दीदी की फोटो लगा दी. ये भारतीयता और बंगाल की अस्मिता का अपमान है. बंगाल को TMC की गुलामी से मुक्त करने का समय आप सबके सामने है. बंगाल आज बदहाल है, जो ज्ञान की धरा थी आज वो बेरोजगारी के अंधकार में भटकती हुई दिखाई दे रही है. लेकिन TMC और ममता दीदी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है. बुआ भतीजे दोनों बंगाल के अस्तित्व को समाप्त करना चाहते हैं. कोलकाता का मेयर बोलता है यहां उर्दू चलेगी. बंगाल की अस्मिता के साथ कोई माई का खिलवाड़ नहीं कर सकता है.
“बंगाल में पूरी तरह से अशांति जैसा माहौल है”
वहीं नदिया में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज जब हम देखते हैं गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, अरविंद घोष और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की इस पवित्र धरती पर TMC के गुंडे लोगों को लूट रहे हैं. TMC अब आतंक का पर्याय बन चुकी है, यह ‘माफिया राज’ का प्रतीक बन गई है. TMC भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है. जो बंगाल कभी भारत की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन हुआ करता था जिस बंगाल में उद्योग की श्रृंखला थी जिस बंगाल में युवा रोजगार प्राप्त करता था. आज उसी बंगाल में उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं, लाखों युवा बेरोज़गार हैं.. बंगाल के आलू उगाने वाले किसान खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. बंगाल में पूरी तरह से अशांति जैसा माहौल है.
“यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती है”
इससे पहले गारबेटा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती है, यूपी में मस्जिदों से अजान की आवाज नहीं आती है. यूपी में तो एक ही नारा गूंजता है ना गो-माता को कटने देंगे, न हिंदुओं को बंटने देंगे. वहां पर अनूसूचित जाति हो या जनजाति, प्रजापति समुदाय हो, कुम्हार हो या कुर्मी किसी भी जाति का हिंदू है वो सुरक्षित भी है और समुद्धि के नित नए स्वपन्न को प्राप्त कर रहा है. अब अयोध्या में राम भक्तों पर कोई लाठी-गोली नहीं चला सकता. अब अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो गया है. अयोजन कैसे होने चाहिए प्रयागराज महाकुंभ आपके सामने उदाहरण है. विरासत का संरक्षण करके ही हम विकास कर सकते हैं.



