KBP Times

GTA 6 की कीमत ने बढ़ाई टेंशन, भारत में इतना महंगा हो सकता है ये गेम

GTA 6 Games

GTA 6 : ऑनलाईन गेम खेलने के शौकीन विशेषकर रॉकस्टार गेम्स जीटीए 6 के खिलाडियों के लिए एक चिंता भरी खबर है। भारत में रॉकस्टार गेम्स मंहगा हो सकता है हालांकि गेम्स अभी लॉन्च नहीं हुआ है। रॉकस्टार गेम्स का बहुप्रतीक्षित गेम जीटीए 6 लॉन्च से पहले ही चर्चा में है. जहां एक तरफ इसके ट्रेलर ने गेमिंग फैंस को उत्साहित किया है, वहीं दूसरी तरफ इसकी संभावित कीमत ने चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस गेम की कीमत काफी ज्यादा हो सकती है. खास बात यह है कि गेम दो अलग एडिशन में आएगा. ऐसे में गेमर्स के लिए यह जानना जरूरी है कि आखिर जीटीए 6 कितना महंगा हो सकता है.

भारत में कितनी हो सकती है कीमत

GTA 6 की कीमत को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि इसका स्टैंडर्ड एडिशन करीब 10,000 रुपये तक आ सकता है, जिससे गेमर्स के बीच चिंता बढ़ गई थी. हालांकि बाद में टेक टू इंटरएक्टिव के सीईओ के बयान के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत 6,999 से 7,499 रुपये के बीच हो सकती है. यह कीमत अभी आधिकारिक नहीं है, लेकिन इसे ज्यादा वास्तविक माना जा रहा है. गेम प्लेस्टेशन 5 और एक्सबॉक्स सीरीज ग् और ै पर उपलब्ध होगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल कंपनी ने कीमत को लेकर कोई अंतिम घोषणा नहीं की है.

दो एडिशन में मिलेगा गेम

GTA 6 को दो एडिशन में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें स्टैंडर्ड और डिजिटल डीलक्स शामिल होंगे. स्टैंडर्ड एडिशन बेस गेम के साथ आएगा, जबकि डिजिटल डीलक्स में अतिरिक्त कंटेंट और फीचर्स मिल सकते हैं. आमतौर पर डीलक्स एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड से ज्यादा होती है, जिससे कुल खर्च और बढ़ सकता है. इस बार गेम के स्केल और फीचर्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि दोनों एडिशन में काफी अंतर होगा. गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी नए फीचर्स और कंटेंट जोड़ सकती है.

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर कैसे पहचानें फेक वीडियो और तस्‍वीरें

स्टोरी और कैरेक्टर्स में नया बदलाव

GTA 6 की स्टोरी इस बार पहले से अलग और ज्यादा रोमांचक होने वाली है. इसमें दो मुख्य किरदार जेसन और लूसिया होंगे, जिसमें लूसिया ळज्। सीरीज की पहली महिला लीड कैरेक्टर होगी. इसके अलावा राउल बतिस्ता, कैल हैम्पटन और बूबी आइक जैसे किरदार भी नजर आएंगे. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार गेम में एक तीसरा प्लेएबल कैरेक्टर भी हो सकता है, जिसे बाद में अनलॉक किया जाएगा. यह बदलाव गेम को और दिलचस्प बना सकता है और खिलाड़ियों को नया अनुभव देगा.

यह भी देखें : पायलट के गढ़ में पानी की किल्लत ! बीसलपुर बांध के पास होकर भी प्यासा है जैकमाबाद | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Nora Fatehi

FIFA 2026 में नोरा फतेही के डांस के साथ ग्लैमरस Red आउटफिट हुआ हिट

Viral Video

ऑडी से आता है घास काटने वाला, हर महीने कमाता है 10-15 लाख, Video देख उड़े यूजर्स के होश

Cocktail 2

‘कॉकटेल 2’ लंबे रिश्तों में प्यार को बचाए रखने की जद्दोजहद की कहानी

CM Yogi Adityanath

“दूध का दूध और पानी का पानी होगा…” अयोध्या में चंदा चोरी पर बोले CM योगी

Weather changes

AC और ठंडे पानी का लगातार उपयोग बना सकता है बीमार, बरतें सावधानी

Rahul Gandhi Birthday

राहुल गांधी का ‘परशुराम अवतार’ एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब, BJP ने कहा- बुद्धी पर पत्थर…

sreesanth

गेंदबाज श्रीसंत ने उठाए कोच की कार्यशैली पर सवाल, बोले-खिलाड़ियों को चाहिए मार्गदर्शन और भरोसामंद नेतृत्व

IT Shares in market

IT शेयर्स की बिकवाली से सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 200 अंक गिरा

Barmer Murder Case

बाड़मेर में इन्फ्लूएंसर ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मारा, शराब पिलाकर टैंक में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा

2

2