KBP Times

सोशल मीडिया पर कैसे पहचानें फेक वीडियो और तस्‍वीरें

Deepfake and real photos

Deepfake : आज के AI दौर में रियल और फेक विडियो या तस्वीरों की पहचान करना बडा मुश्किल लगता है। सोशल मीडिया पर बस पांच मिनट स्क्रॉल कीजिए, और इतने में आप कई ऐसे वीडियो देख लेंगे जो एकदम रियल लगते हैं कोई सेलिब्रिटी किसी प्रोडक्ट की तारीफ कर रहा है तो कोई इंडस्ट्रियलिस्ट नई इन्वेस्टमेंट स्कीम बता रहा है, या कोई एक्टर किसी अनसीन सीन में एक्ट कर रहा है। लेकिन सच्चाई ये है कि इनमें से बहुत कुछ हकीकत नहीं होता। ये हैं डीपफेक्स ऐसे एआई जनरेटेड वीडियो, जो चेहरे बदल देते हैं, आवाजें क्लोन कर देते हैं, और रियलिटी को ही सवालों के घेरे में ला देते हैं।

Deepfake का सबसे बड़ा प्लेग्राउंड भारत 

भारत में सोशल मीडिया का स्केल इतना बड़ा है कि डीपफेक्स के लिए ये परफेक्ट जगह बन गया है। करोड़ों यूजर्स रोज WhatsApp–Instagram पर कॉन्टेंट शेयर करते हैं, जिससे फेक वीडियो तेजी से वायरल हो जाते हैं। University of Warwick की स्टडी कहती है कि लोग सिर्फ 60% बार ही फेक पहचान पाते हैं। यानी झूठ अब लगभग असली दिखने लगा है। सरकार अब इस डिजिटल धोखे को लेकर जागरूक हो रही है। अक्टूबर 2025 में नए IT rules draft किए गए हैं जिनमें AI-generated content को क्लियरली लेबल करने की बात है। Vastav AI जैसे टूल्स अब 99।7% तक एक्युरेसी का दावा करते हैं। पर असली चुनौती है इन टूल्स का लार्ज-स्केल इंटीग्रेशन।

ऐसे करें डीपफेक वीडियो और इमेज की पहचान

आंखों पर रखें ध्यान
AI के लिए ह्यूमन आइज को परफेक्टली बनाना सबसे टफेस्ट काम है। रियल आंखों में लाइट की रिफ्लेक्शन दोनों आंखों में एक जैसी होती है, जबकि डीपफेक में मिसमैच दिखता है। साथ ही, रियल इंसान एक मिनट में 15–20 बार पलक झपकाता है, जबकि डीपफेक्स में ब्लिंकिंग या तो बहुत ज्यादा होती है या बिल्कुल नहीं।

होंठ और आवाज का तालमेल
Deepfake में वॉइस अक्सर अलग से डब होती है, जिससे लिप्स और साउंड का सिंक बिगड़ जाता है। अगर होंठ बंद हैं लेकिन आवाज चल रही है, तो समझ लीजिए कुछ गड़बड़ है।

हाथ और उंगलियों की चाल
AI अभी तक हैंड्स और फिंगर्स को नेचुरल नहीं बना पाया है। Deepfake images में उंगलियां ज्यादा, कम या अजीब एंगल्स पर दिखती हैं।

लाइट और शैडो की कहानी
रियल वीडियोस में लाइट का डायरेक्शन कंसिस्टेंट होता है, लेकिन डीपफेक्स में फेस और बैकग्राउंड की रोशनी मिसमैच्ड होती है।

एक्सप्रेशंस नहीं होते नैचुरल
AI इमोशन्स नहीं समझता, सिर्फ पैटर्न्स सीखता है। इसलिए डीपफेक में स्माइल फेक लगती है और आइज एक्सप्रेशनलेस दिखती हैं।

डीपफे पकड़ने के स्मार्ट टूल्स

आज के डिजिटल जंगल में फेक वीडियोस को पकड़ना आसान नहीं, लेकिन कुछ स्मार्ट टूल्स आपकी मदद जरूर कर सकते हैं। फैक्ट-चेकर्स का फेवरेट टूल। इससे आप वीडियो के कीफ्रेम्स निकाल सकते हैं, रिवर्स इमेज सर्च कर सकते हैं, मेटाडेटा देख सकते हैं, और जूम करके टाइनी डीटेल्स तक चेक कर सकते हैं। बस इमेज अपलोड कीजिए और देखिए वो और कहां ऑनलाइन दिखती है। अगर इमेज सिर्फ एक जगह है समझ जाइए, कुछ गड़बड़ है। ये टूल पिक्सल्स के पीछे छुपा सच दिखाता है।

यह भी पढ़ें : चोरी हो जाने पर पर्सनल डेटा, फोटो की चिंता करें दूर, अपनाएं ये तरीका

कहां एडिटिंग हुई

Error Level Analysis (ELA) से बताता है कि इमेज में कहां एडिटिंग हुई है। ये AI और Blockchain बेस्ड ऐप हैं जो वेरिफाई करते हैं कि फोटो या वीडियो मैनिप्युलेटेड है या जेन्युइन। Serelay तो सिंगल-पिक्सल तक डिटेक्ट कर लेता है। ये बताता है कि किसी लोकेशन पर उस वक्त सन कहां होना चाहिए था। अगर वीडियो में शैडो मैच नहीं करते तो फेक अलर्ट।

इंडिया का होमग्रोन डीपफेक डिटेक्टर- ये फ्रेम-बाय-फ्रेम फॉरेंसिक एनालिसिस और ऑडियो-विजुअल सिंक मिसमैच पकड़ता है।

यह भी देखें : 26 साल बाद भी नहीं मिला मुआवज़ा | Sikar Road ट्रांसपोर्ट नगर में लोगों का फूटा गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

2

2