KBP Times

RPSC RAS Final Result 2024 OUT: जयपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

RAS RESULT 2024 OUT

RAS 2024 Result – राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2024 के नतीजे जारी होते ही पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल बन गया. खासतौर पर जयपुर के अभ्यर्थियों ने इस बार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. शहर के कुलदीप शर्मा ने 12वीं रैंक हासिल की जबकि तनीषा यादव 19वें और वृंदा शेखावत 20वें स्थान पर रहीं. इन तीनों ने टॉप-20 में जगह बनाकर जयपुर का नाम रोशन किया है.

इस रिजल्ट में 33वीं रैंक हासिल करने वाले लोकेंद्र सिंह की कहानी सबसे ज्यादा प्रेरित करने वाली है. बीकानेर जिले की कोलायत तहसील के छोटे से गांव छनेरी के रहने वाले लोकेंद्र अपने गांव के पहले ऐसे व्यक्ति बने हैं जो इतने बड़े पद तक पहुंचे हैं. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं रही—पिता भेड़-बकरी पालकर घर चलाते हैं और बड़े भाई ने अपनी पढ़ाई छोड़कर घर की जिम्मेदारी संभाली ताकि लोकेंद्र अपनी पढ़ाई जारी रख सकें. लोकेंद्र बताते हैं कि उनकी पढ़ाई में सबसे बड़ा सहारा उनके जीजा राजेंद्र सिंह बने जो आर्मी से रिटायर्ड हैं. जब भी पैसों की जरूरत पड़ी उन्होंने बिना हिचक मदद की और कोचिंग की फीस भी वही उठाते रहे. पिता भी समय-समय पर पशु बेचकर पैसे भेजते थे लेकिन जयपुर में रहकर पढ़ाई करना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने पहले भी RAS-2023 में 620वीं रैंक हासिल की थी लेकिन उस समय उन्हें कोई पद नहीं मिल पाया.

रिजल्ट के बाद जश्न का माहौल

नतीजे सामने आते ही जयपुर के कोचिंग हब इलाकों में खुशी का माहौल देखने को मिला. गोपालपुरा बायपास रोड पर स्थित कोचिंग संस्थानों के बाहर छात्रों ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों पर जमकर नाचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का मामला, गहलोत, डोटासरा, जूली ने खड़े किए सवाल

प्रदेश को मिलेंगे 1096 नए अफसर

इस बार के चयन के साथ ही राजस्थान को कुल 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलने जा रहे हैं. इनमें 428 राज्य सेवा और 668 अधीनस्थ सेवा के पद शामिल हैं. माना जा रहा है कि इससे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी.

यह भी देखें : “अब शहर में डर लगता है…” जयपुर में सरेआम छेड़छाड़ की वारदात पर बोलीं छात्राएं 

लगातार मेहनत का नतीजा: विकास चौधरी

जयपुर मानसरोवर के रहने वाले विकास चौधरी ने RAS- 2024 में 34वीं रैंक हासिल की है. विकास ने RAS- 2021 में 1010 रैंक हासिल की थी. उस दौरान कोई पोस्ट नहीं मिली थी. RAS-2023 में 23वीं रैंक हासिल की. विकास अभी ओटीएस से ट्रेनिंग ले रहे हैं. उनके सफर से यह साफ है कि लगातार प्रयास और धैर्य से सफलता जरूर मिलती है.

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

RAS RESULT 2024 OUT

RPSC RAS Final Result 2024 OUT: जयपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Aam is available now

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान ?

Women Reservation Bill Controversy

महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर दिल्ली में BJP का हल्ला बोल, राहुल गांधी के घर के पास प्रदर्शन, पुतला फूका

Salman Khan

सलमान खान की नई फिल्म को लॉन्च की तैयारी, अगले साल ईद पर रिलीज करने की प्लानिंग

Rahul Gandhi British Citizenship

राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का मामला, गहलोत, डोटासरा, जूली ने खड़े किए सवाल

Trump in lifestyle

ट्रंप की शैली की दुनियाभर में चर्चा, पोप से नाराज होकर धारण किया प्रभु यीशु का भेष

Narendra Modi

PM मोदी रात 8.30 बजे करेंगे देश को संबोधित, नारी शक्ति बिल’ गिरने पर कर सकते हैं बात!

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ‘WANTED’ बीजेपी ने एक्स पर शेयर किया पोस्टर, लिखा- भ्रम फैलाना वाला सबसे बड़ा चेहरा!

fake college

Admission से पहले जांच लें कॉलेज, UGC ने भिवाडी के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट को किया फर्जी घोषित