KBP Times

जयपुर के SMS स्टेडियम में IPL मैचों के टिकटों की बिक्री शुरु

Rajasthan Royals matches in SMS stadium

Rajasthan Roylas : जयपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के टिकट मिलना शुरू हो गए हैं। मैचों के टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। इस बार एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल का सबसे सस्ता टिकट 1800 रुपए और सबसे महंगा टिकट 40 हजार रुपए का है।आईपीएल टूर्नामेंट के इस सीजन में जयपुर को मैच मिलने और नहीं मिलने के संशय के बाद टूर्नामेंट आयोजकों ने जयपुर के स्टेडियम में चार मैच रखें हैं। राजस्थान के युवाओं में जयपुर में आईपीएल मैच देखने की दीवानगी को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के चार मुकाबले जयपुर में होंगे।

राजस्थान रॉयल्स के 4 मुकाबले

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया कि जयपुर के स्टेडियम में इस बार राजस्थान रॉयल्स के कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। मैच देखने के लिए क्रिकेट लवर्स डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर जाकर ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं। टिकट ऑनलाइन मिल रहे हैं और एक दो दिन में एसएमएस स्टेडियम की खिडकी से ऑफ लाईन टिकट भी मिलने लगेंगे। रॉयल्स प्रबंधन के अनुसार 25 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद के बीच और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की टिकट सेल शुरू की गई है।

1800 से 40 हजार रुपए तक का टिकट

SMS स्टेडियम में इस बार सबसे सस्ता ईस्ट स्टैंड का टिकट 1800 रुपए होगा, जो कि पिछली बार के मुकाबले 300 रुपए ज्यादा महंगा है। वहीं सबसे महंगा टिकट ड्रीम लाउंज का होगा, जहां से मैच देखने के लिए दर्शकों को 40 हजार रुपए चुकाने होंगे। ऐसे में इस बार IPL मैचों के लिए टिकट के रेट 1800 से लेकर 40 हजार रुपए तक तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : धोनी का बल्ला फिर चमकने को तैयार, अगले हफ्ते IPL में हो सकती है वापसी

मैच की डिमांड के अनुसार बढ़ सकते टिकट

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन की ओर से फिलहाल स्टूडेंट के लिए किफायती दर पर टिकट की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि ऑफलाइन टिकट बिक्री के वक्त तक रॉयल प्रबंधन स्टूडेंट्स को किफायती दर पर टिकट उपलब्ध कराएगी। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की ओर से बीकानेर रूफटॉप, सांभर लाउंज, अजमेर रूफटॉप, नॉर्थ ईस्ट लॉन, नॉर्थ वेस्ट लॉन, ईस्ट लॉन 1, ईस्ट लॉन 2 की रेट लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जयपुर में होने जा रहे 4 मैच के दौरान टिकटों की रेट में मैच की डिमांड के अनुसार बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए ऑनलाइन सेल के साथ ही स्टेडियम के पास और अन्य जगहों पर काउंटर लगाए जाएंगे।

यह भी देखें : PM Modi Rajasthan Visit: बालोतरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी! 2 लाख लोगों की जुटेगी भीड़

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2