KBP Times

धोनी का बल्ला फिर चमकने को तैयार, अगले हफ्ते IPL में हो सकती है वापसी

Mahendra singh dhoni

Dhoni : आईपीएल में भारत के तेज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को खेलता देखने की चाह रखने वाले लाखों दर्शकों के लिए राहत की खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले हफ्ते आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है और वह आने वाले बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। धोनी को आईपीएल शुरू होने से करीब एक हफ्ते पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था। इसी वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती तीन हफ्तों में नहीं खेल पाए। अब उनकी वापसी को लेकर कयास तेज हो गए हैं। संभावना है कि धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता, तो वह 26 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम में खेलते नजर आ सकते हैं।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हो सकता है इस्तेमाल

धोनी की वापसी के बाद CSK उन्हें किस भूमिका में रखेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। वर्तमान में संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और संभावना है कि वे ही इसे जारी रखेंगे। ऐसे में टीम धोनी को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। इससे धोनी पर विकेटकीपिंग और दौड़ने का अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा और टीम उनकी पावर-हिटिंग का फायदा उठा सकेगी।

यह भी पढ़ें  : कैसे होती है IPL चीयरलीडर की भर्ती, कहां से आया कॉन्सेप्ट? ग्लैमर के पीछे की सच्चाई

चेन्नई ने 5 में से 2 मैच जीते हैं

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 5 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है और वह अंक तालिका में फिलहाल 8वें स्थान पर है। धोनी की वापसी न केवल टीम के मध्यक्रम को मजबूती देगी, बल्कि उनकी रणनीतिक सूझबूझ से CSK को प्लेऑफ की दौड़ में वापस आने में मदद मिलेगी।

यह भी देखें : जयपुर में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल! 40 साल पुराने दुकानदारों पर संकट | JDA एक्शन पर विरोध 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

OTT Platforms

OTT पर अश्लीलता, संस्कृति विरोधी फिल्मों के खिलाफ RSS का पैनल, दिया सेंसरशिप का सुझाव

Dr. Ankita Yargal

कर्नाटक में विधायक की भतीजी बिना क्लिनिक गए लेती रही भारी वेतन, निजी कॉलेज में पढ़ाई

Helicopter crash

अमेरिका में कवरेज के दौरान न्यूज चैनल का हेलिकॉप्टर क्रैश; पत्रकार, पायलट सहित तीन की मौत

RBI Auction

RBI ने दो VRRR नीलामियों के जरिये जुटाए 2.90 लाख करोड़ रुपये

India-Pakistan Ships clashes

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी जहाज टकराए, दिल्ली में पाक हाईकमिश्नर को किया तलब

India-Afghanistan cricket match

भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा कर सीरीज जीती

IPS Bushra Bano

IPS बुशरा बानों के ट्रांसफर पर विपक्ष ने बंगाल सरकार को लिया आड़े हाथो

PM Modi meet Asgar Ali

PM से मुलाकात के बाद 15 साल से चल रहा जमीन विवाद सुलझा, असगर वोहरा को वापस मिली जमीन

Women Bike Rider hit

महिला बाइक राईडर को टक्कर मारने वाला राजस्थान से गिरफ्तार

2

2