KBP Times

हल्का भी और पोषण से भरपूर ठंडा-ठंडा Fruit रायता

fruit raita life style

Raita : अगर आप गर्मी में कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो हल्का भी हो और पोषण से भरपूर भी तो Fruit  रायते से बेहतर ऑप्शन आपके लिए है। चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए Fruit रायता एक परफेक्ट समर डिश है। दही की ठंडक और ताजे फलों के विटामिन्स का यह मेल एक बेहतरीन प्रोबायोटिक डाइट बनाता है जो आपके डाइजेशन को सुधारने के साथ-साथ तुरंत एनर्जी भी देता है. खास बात है कि इसे आप डेजर्ट के तौर पर भी खाने के आखिर में खा सकते हैं क्योंकि इसमें फलों की प्राकृतिक मिठास होती है. अगर आपको नमकीन रायता खाना है तो इसमें नमक और मसाले मिलाएं, वहीं अगर डेजर्ट के तौर पर खाना है तो गुड़, चीनी, खांड या खजूर का पेस्ट भी मिला सकते हैं.

Fruit रायता की रेसिपी

ताजा दही – 2 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
बारीक कटे फल- 1 कप (सेब, अनार, केला, अंगूर, आम)
चीनी या शहद- 1-2 चम्मच (स्वादानुसार)
काला नमक- एक चुटकी
भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
पुदीना पत्तिया- सजाने के लिए

यह भी पढ़ें : काजू से भी महंगी है राजस्थान की ये खास सब्जी, गर्मियों में बढ़ जाता है इसका क्रेज

बनाने का तरीका

-सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही लें और उसे तब तक फेंटें जब तक वह स्मूद न हो जाए.
– अब इसमें चीनी/शहद, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
– मिश्रण में कटे हुए फल डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें.
– इसे 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.

ऊपर से अनार के दाने और ताजी पुदीना पत्तियों से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

यह भी देखें : जयपुर में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल! 40 साल पुराने दुकानदारों पर संकट | JDA एक्शन पर विरोध

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Actress shilpa shetti

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और गायक अभिजीत ने जयपुर में दी अपनी परफॉर्मेंस

Sachin Pilot

पायलट ने जन्मदिन पर लिखा – सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व

Building Collaps

दिल्ली PG हादसे में आरोपी बिल्डिंग मालिक राजस्थान से हिरासत में, अब तक 7 मौतें

RLP-AIMIM joint rally

राजस्थान में RLP और AIMIM पार्टी का गठबंधन, तीसरा विकल्प खड़ा करने की कोशिश

Delhi building collaps

दिल्ली में गिरी इमारत से 6 लोगों की मौत, मलबा हटाने का काम जारी

gaza

मुस्लिम देशों ने की गाजा मामले में इजराइली मंत्रियों के बयान की निंदा

building demolised

दिल्ली में दो इमारतें गिरी, कई लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kharge Statement

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का PM की स्पीच पर पलटवार, बोले- नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लेकर लाए

Poisoning wine

MP के सागर में जहरीली शराब से 11 की मौत, 24 अस्पताल में भर्ती, कुछ गंभीर

2

2