KBP Times

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर PM मोदी के भाषण पर BJP और विपक्षी सांसदों की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Women Reservation Bill

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान संसद में आज(16 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संबोधित किया. जिसपर बीजेपी और विपक्षी सांसदों की प्रतिक्रिया आई है. इसी कड़ी में भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि 25-30 सालों से इन लोगों ने इसे नहीं किया. महिलाओं की आवाज़ को दबाकर रखा, हमेशा लेकिन, किंतु, परंतु ढूंढा. महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ है. वे हर क्षेत्र में आगे हैं. प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि अगर आपको क्रेडिट चाहिए तो ले लें. इसका समर्थन करें नहीं तो बुरी तरह हारेंगे, 2027 में उत्तर प्रदेश चुनाव, बंगाल चुनाव. महिलाओं को आना चाहिए, वे काबिल हैं. विपक्ष को महिलाएं माफ नहीं करेंगी.

“यह देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है”
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत स्पष्टता से सारी बातें कही. हम किसी लाभ, नुकसान के लिए बात नहीं कर रहे हैं. जो चीज़ दशकों पहले हो जानी चाहिए थी उसका आज तक नहीं होना दर्शाता है कि नीयत में कोई कमी है। विपक्ष ने हर बार किसी न किसी विषय को बहाना बनाकर महिला आरक्षण को रोकने का काम किया. यह देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है. मैं भी सबसे आग्रह करता हूं कि सबको एकजुट होकर बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए. यहां हम जाति, धर्म की राजनीति करने नहीं आए हैं. हमें सभी के हितों का ध्यान रखने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: “यूपी में जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध होता…” पश्चिम बंगाल में CM योगी आदित्यनाथ का ममता बनर्जी पर जोरदार हमला

“राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो”
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हर जगह जो महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है वह समाप्त होगा, जो महिलाएं चुनकर आएंगी वह बाकी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेंगी. प्रधानमंत्री मोदी यही चाहते हैं कि राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो.

“महिला आरक्षण की आड़ में नीयत कुछ और है”
समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने PM मोदी के भाषण पर कहा कि मैंने जब आपत्ति जताई थी तब भी कहा था कि महिला आरक्षण की आड़ में नीयत कुछ और है. इनकी नीयत पूरे देश को असम, कश्मीर बनाने की है, जिस तरह वहां परिसीमन हुआ. महिला आरक्षण बिल पर देश की सभी पार्टियां साथ थी, 2023 में सर्वसम्मति से यह पारित हुआ. आखिर परिसीमन की नई बात क्यों निकलकर आ रही है? सरकार खुद महिलाओं की आड़ में पूरे देश की व्यवस्था को अपनी तरह से चलाना चाहती है जिसका विपक्ष विरोध कर रहा है.

“इसके लिए हम सब एकजुट हैं”
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर कहा कि हम सब जानते हैं कि महिला आरक्षण कांग्रेस, राजीव गांधी की विचारधारा थी और स्थानीय और शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण दिया था. 2023 में हमने सर्वसम्मति से महिला आरक्षण विधेयक पारित किया था लेकिन यह लागू नहीं हुआ. इसके लिए हम सब एकजुट हैं लेकिन हम परिसीमन के खिलाफ हैं. परिसीमन एक भेदभावपूर्ण विधेयक है, यह दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर के साथ भेदभाव है. लोगों को पता है कि इससे उन्हें नुकसान होगा इसलिए हम इसका विरोध करेंगे.

जयपुर में ‘ओरण बचाओ’ पर रविंद्र सिंह भाटी की सरकार को चेतावनी | KBP Times

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2