KBP Times

ईरान-अमेरिका जंग के बीच पोप-ट्रंप आमने-सामने, बचाव में उतरीं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी

Donald Trump vs Pope Leo

Donald Trump vs Pope Leo: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है. ट्रंप ने पोप लियो पर हमला बोला है. उन्होंने पोप की सलाह को सिरे से खारिज करते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं. ट्रंप ने ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा कि क्या कोई प्लीज पोप लियो को बताएगा कि ईरान ने पिछले 2 महीनों में कम से कम 42 हजार मासूम और निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मार डाला. ईरान के पास परमाणु हथियार होना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. दरअसल, पोप लियो ने इरान के मुद्दे पर बातचीत और शांति की अपील की थी.

ट्रंप का पोप लियो पर निशाना
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि पोप लियो को चर्च ने सिर्फ इसलिए चुना ताकि वे ट्रंप से निपट सकें. ट्रंप के अनुसार, लियो शुरुआत में इस पद की रेस में नहीं थे, लेकिन उनके अमेरिकी होने की वजह से उन्हें चुना गया. वहीं व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि वे किसी भी हाल में पोप से माफी नहीं मांगेंगे. मुझे लगता है कि वे अपराध और अन्य चीजों को लेकर बहुत कमजोर पड़ गए हैं.

पोप लियो का ट्रंप पर पलटवार
डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पोप लियो XIV ने कहा कि वे राजनीति में नहीं पड़ना चाहते और न ही ट्रंप के साथ किसी बहस में शामिल होना चाहते हैं. उनका मकसद सिर्फ शांति की बात करना है और दुनिया में जंग खत्म होनी चाहिए. वहीं अल्जीरिया जाते समय पोप ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि मेरे संदेश को उस चीज के बराबर समझना, जो राष्ट्रपति ने यहां करने की कोशिश की है, मुझे लगता है कि यह गॉस्पेल के संदेश को न समझना है. उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकार दुख हुआ लेकिन में उस काम को जारी रखूंगा जिसे मैं आज की दुनिया में चर्च का मिशन मानता हूं.

यह भी पढ़ें: चीनी टैंकर ने अमेरिकी नाकाबंदी के बीच पार किया होर्मुज, ईरान-अमेरिका के वार्ता विफल होने की बड़ी वजह आई सामने

इटली PM ने पोप का किया समर्थन
डोनाल्ड ट्रंप के पोप लियो की आलोचना करने पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि पोप कैथोलिक चर्च प्रमुख है. ऐसे में पोप की ओर शांति की अपील करना सामान्य बात है. उन्होंने अपने पद के लिहाज से बिल्कुल ठीक किया है. बता दें कि मेलोनी कैथोलिक ईसाई हैं और दक्षिणीपंथी गठबंधन सरकार की प्रमुख हैं. जॉर्जिया मेलोनी की ओर से ट्रंप को सख्त लहजे में जवाब दिए जाने की वजह से इटली में विपक्षी नेताओं ने भी उनकी तारीफ की.

“वह हमें कोई मदद नहीं दे रही हैं”
मेलोनी के बयान का ट्रंप ने विरोध करते हुए कहा कि उनमें साहस की कमी है. ट्रंप ने दोहराया कि इटली ने ईरान के खिलाफ वॉशिंगटन के प्रयासों का समर्थन नहीं किया. मेलोनी के रुख पर हैरानी जताते हुए ट्रंप ने कहा कि वह हमें कोई मदद नहीं दे रही हैं. मैं उनसे हैरान हूं. मेलोनी पर वाशिंगटन पर निर्भर रहने और कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

Home Minister Amit Shah

गृह मंत्री शाह बोले- PM मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है

Rahul Post on dinner dimplomacy

राहुल का ‘भारत में 80 फीसदी लोग Non-Veg’ पोस्ट, रिजिजू ने कहा- राजनीति नहीं करें

Mayawati

मायावती बोलीं – मैं बीमार नहीं बिल्कुल ठीक, आकाश के दिमाग में अभी भी ससुर

trade loss in nepal for india

नेपाल में बाढ़ की आपदा; भारतीय पर्यटकों, निर्यातकों और ट्रांसपोर्टरों को आर्थिक नुकसान

Termeric Milk

सोने से पहले क्यों हैं हल्दी वाला दूध पीने से फायदेमंद

khan sir

निखिल ने लगाया ‘खान सर’ पर लड़कियों के शोषण का आरोप, टीम बोली यह छवि बिगाड़ने की कोशिश

Foreign Investors withdrawl money

भारतीय शेयर मार्किट में फिर से विदेशी निवेशकों की बिकवाली, कच्चे तेल की आग व डॉलर की मजबूती से घबराए

Exam today in ajmer

राज्य पात्रता परीक्षा-अभ्यर्थियों का ड्रेस कोड, एक घंटे पहले दी एंट्री

2

2