KBP Times

NPCL : इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए 74 हजार स्टाइपेंड वाली नौकरी

NCPL job education

NCPL :इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास भारत सरकार की नवरत्न कंपनी, न्यूक्लियर पावर कॉर्पाेरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCL) में करियर बनाने का सुनहरा मौका आया है। NCPL ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (ET -2026) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार को ट्रेनिंग के दौरान ही 74,000 रुपये प्रति माह का भारी-भरकम स्टाइपेंड दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क

NCPL इस भर्ती के जरिए कुल 330 पदों को भरेगा। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, सिविल और इंस्ट्रुमेंटेशन जैसी अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के हिसाब से पोस्ट शामिल हैं। जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रूपये है। वहीं सभी कैटेगरी की महिलाओं, SC/ST , दिव्यांगों और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन Free है

योग्यता और एज लिमिट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 4 साल की BE , BTech . या BSc, इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। जनरल और OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए डिग्री में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष (30 अप्रैल 2026 तक) तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, OBC वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की रियायत दी जाएगी।

गेट स्कोर है जरूरी

खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई अलग से लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन GATE 2024, 2025 या 2026 के स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इन तीन वर्षों में से किसी भी एक साल का वैलिड गेट स्कोरकार्ड के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू अंको के आधार पर होगा।

यह भी पढ़ें : CBSE की 10वीं-12वीं का एक साथ रिजल्ट अप्रैल में संभव, मार्कस फिडिंग की प्रक्रिया जारी

ट्रेनिंग के बाद ग्रुप-ए की नौकरी

एक साल की ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को 74,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ ही एकमुश्त 30,000 का बुक अलाउंस भी मिलेगा। सफलतापूर्वक एक साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कैंडिडेट्स को साइंटिफिक ऑफिसर-सी (ग्रुप-ए) के पद पर तैनात किया जाएगा। नियुक्ति के बाद शुरुआती वेतन लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये होगा, जिसमें महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी शामिल होंगी।

यह भी देखें : “अब शहर में डर लगता है…” जयपुर में सरेआम छेड़छाड़ की वारदात पर बोलीं छात्राएं | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2