OBC : देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में लागू किए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 (WRB) के तहत महिलाओं को आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग OBC की महिलाओं को भी इसमें शामिल करने की मांग की गई है। एआईसीसी OBC ओबीसी विभाग के पूर्व नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेन्द्र सेन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर महिला आरक्षण कानून में संशोधन की मांग की है।
आरक्षण के भीतर आरक्षण का प्रावधान
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान प्रावधानों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया गया है, लेकिन ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से कोई प्रावधान नहीं किया गया है। जबकि अधिनियम में “आरक्षण के भीतर आरक्षण” का प्रावधान पहले से मौजूद है। राजेन्द्र सेन ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि देश में OBC महिलाओं की बड़ी आबादी आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई है। ऐसे में उन्हें आरक्षण के दायरे से बाहर रखना न्यायसंगत नहीं है।
यह भी पढ़ें : जयपुर में हाईकोर्ट-विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, पूर्व CM गहलोत बोले- कानून व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है…
उन्होंने यह भी बताया कि संसद में इस मुद्दे को पहले भी उठाया जा चुका है और विपक्ष के नेताओं ने ओबीसी महिलाओं को भी समान अधिकार देने की मांग की थी। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि महिला आरक्षण कानून में संशोधन कर ओबीसी महिलाओं के लिए भी समुचित आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोकतंत्र में सभी वर्गों की महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन के अंत में आशा जताई गई है कि केंद्र सरकार इस महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेकर ओबीसी महिलाओं को भी सशक्तिकरण का समान अवसर प्रदान करेगी।
यह भी देखें : पिंक सिटी शर्मसार! 3 बड़ी वारदातों से दहला जयपुर, सांसद मंजू शर्मा के बयान पर मचा बवाल | KBP Times



